फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Salman Khan Firing Case: Mumbai Crime Branch recovers second gun used in the crime from Tapi River in Surat

Salman Khan Firing Case: मुंबई क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी सफलता, गोलीबारी में इस्तेमाल दूसरी पिस्तौल भी बरामद

Tue, 23 Apr 2024 12:51 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 23 Apr 2024 12:51 PM IST
सार

सुपरस्टार सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी की घटना मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने घटना में इस्तेमाल दोनों पिस्तौल बरामद कर ली हैं।

विज्ञापन
Salman Khan Firing Case: Mumbai Crime Branch recovers second gun used in the crime from Tapi River in Surat
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित घर के बाहर 14 अप्रैल को हुई गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस जांच में जुटी है। इस केस में मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। अभिनेता के घर के बाहर हुई गोलीबारी की घटना में इस्तेमाल एक पिस्तौल सोमवार को सूरत की तापी नदी से बरामद हुई थी। आज मंगलवार को दूसरी पिस्तौल भी बरामद कर ली गई है। आज दूसरी पिस्तौल के साथ तीन कारतूस भी बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन

Heeramandi: सात महीने में कुछ ऐसे तैयार हुआ संजय लीला भंसाली का सबसे बड़ा सेट, 700 मजदूरों ने लगा दी जान
विज्ञापन


सोमवार को बरामद हुई पहली पिस्तौल
सोमवार को मुंबई क्राइम ब्रांच की एक टीम सूरत पहुंची थी। दरअसल, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने क्राइम ब्रांच को बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद उन्होंने पिस्तौल को तापी नदी में फेंक दिया था। इसके बाद टीम सूरत पहुंची। पहली सफलता उन्हें सोमवार को मिली, जब उन्होंने घटना में इस्तेमाल एक पिस्तौल बरामत की। इसके साथ कुछ कारतूस भी बरामद किए गए थे। आज दूसरी पिस्तौल भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Hrithik Roshan: गर्लफ्रेंड सबा के साथ पॉटरी क्लास में ऋतिक ने की मस्ती, चेहरे पर लगी मिट्टी ने बता दिया सच


10 से अधिक लोगों के बयान हो चुके दर्ज
गोलीबारी की घटना के मामले में इससे पहले मुंबई क्राइम ब्रांच ने खुलासा किया था कि शूटरों के पास दो पिस्तौल थीं और उन्हें 10 राउंड गोलियां चलाने के निर्देश दिए गए थे। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद उन्होंने पिस्तौल को सूरत की तापी नदी में फेंक दिया था। इस मामले में अब तक 10 से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं और यह प्रक्रिया अभी भी जारी है। 


आरोपी को साथ ले गई थी क्राइम ब्रांच टीम
हाल ही में मुंबई क्राइम ब्रांच आरोपी विक्की गुप्ता को अपने साथ सूरत तापी नदी ले गई थी, जहां उसने पिस्तौल फेंकी थी। जानकारी के मुताबिक पुलिस इस मामले में अन्य धाराएं भी जोड़ सकती है। सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी आगामी फिल्म 'सिकंदर' है, जो अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी।
Prabhas: सिनेकर्मियों की मदद के लिए आगे आए प्रभास, टीएफडीए को दान किए इतने लाख रुपये
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed