Salman Khan-Lawrence Bishnoi: मीडिया को दिए साक्षात्कार में सोमी अली ने कबूला- सलमान खान ने मारा था काला हिरण
सलमान खान की पूर्व प्रेमिका सोमी अली ने लॉरेंस बिश्नोई द्वारा सलमान को दी गई धमकियों के बारे में बात की। उन्होंने खुलासा किया कि सलमान को यह पता नहीं था कि बिश्नोई समाज काले हिरणों की पूजा करता है।
विस्तार
सलमान खान इन दिनों लॉरेंस बिश्नोई से मिली जान कि धमकियों के कारण सुर्खियों में बने हुए हैं। बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस बीच अब अभिनेत्री सोमी अली ने लॉरेंस बिश्नोई और सलमान को लेकर कई कई खुलासे किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने इस बात पर भी चर्चा की कि क्या सलमान खान को काले हिरण को मारने के लिए बिश्नोई समुदाय से माफी मांगनी चाहिए? या क्या उन्हें लॉरेंस बिश्नोई कि मांग के आगे झुकना चाहिए? इस दौरान सलमान खान की पूर्व प्रेमिका सोमी अली ने कई कबूलनामे में भी किए।
सोमी ने कहा, 'मैं उस समय आउटडोर शूटिंग पर जाती थी, लेकिन यह घटना जब हुई थी, तब मैं आउटडोर शूटिंग पर नहीं गई थी। सलमान को उस समय शिकार करने का शौक था। मैं खांस देती थी तो जानवर भाग जाते थे। क्योंकि मुझे शिकार करना नहीं पसंद था। इस शूटिंग के दौरान सलमान मुझे अपने साथ नहीं ले गए। वह कहते थे कि तुम नकली खांसती हो, जिस वजह से जानवर भाग जाते हैं, उस दिन शिकार करने के बाद सलमान ने मुझे कहा कि उन्हें नहीं पता था कि बिश्नोई समाज काले हिरण की पूजा करता हैं। मैं जीती-जागती इस बात की गवाह हूं कि उन्हें इस बारे में कोई अंदाजा नहीं था।"
दरअसल, सोमी अली ने आज तक से बातचीत के दौरान इस मुद्दे पर बात की। सोमी ने दावा किया कि सलमान को कभी नहीं पता था कि बिश्नोई समुदाय में काले हिरणों की पूजा की जाती है, इसलिए उसके लिए माफी मांगने का कोई कारण नहीं है। उन्होंने कहा, 'सलमान को किसी ऐसी चीज के लिए माफी क्यों मांगनी चाहिए, जिसके बारे में उन्हें पता ही नहीं था? यह तो ऐसा है, जैसे अनजाने में कुछ किया गया हो और उसके लिए माफी मांगने के लिए मजबूर होना पड़ा हो। इसका कोई मतलब नहीं है। यह अहंकार की बात नहीं है। लोग कहते हैं कि सलमान बहुत घमंडी हैं और उनकी एक प्रतिष्ठा है। आज मेरा उनसे या उनके परिवार से कोई लेना-देना नहीं है। मैं बस यह नहीं चाहती कि बॉलीवुड या हॉलीवुड में किसी की हत्या हो। हिंसा कभी भी इसका समाधान नहीं है।'
सोमी अली ने आगे कहा कि जहां शिकार किया गया, वो जगह 80 एकड़ में फैली हुई है तो क्या सिर्फ सलमान खान ही वहां शिकार करने गए और कोई नहीं जाता? लेकिन सिर्फ सलमान को निशाना बनाया जा रहा है, क्योंकि वे एक स्टार हैं। उस जगह कई लोग शिकार करने आते हैं तो क्या कोई और काले हिरण का शिकार नहीं करता होगा? सलमान को यह पता नहीं था कि बिश्नोई समाज काले हिरण की पूजा करता है।
सोमी अली ने यह भी खुलासा किया कि जब यह घटना हुई, तब सलमान ने उनसे बात भी की थी। उन्होंने कहा कि सलमान को शिकार का शौक है। वे हमेशा शिकार पर जाते थे। उस दिन भी फिल्म की शूटिंग के दौरान वे शिकार पर गए। जब भी सलमान शिकार पर जाते थे तो मुझे भी ले जाते थे, लेकिन मेरे खांसने की वजह से शिकार भाग जाता था, क्योंकि मुझे शिकार करना पसंद नहीं है, इसलिए उस दिन सलमान मुझे शिकार पर नहीं लेकर गए। उन्होंने कहा कि मैं तुम्हें शिकार पर नहीं लेकर जाऊंगा, नहीं तो तुम्हारी वजह से शिकार भाग जाएगा।
सोमी ने अगले खुलासा किया कि बाद में सलमान खान ने उनसे कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी कि बिश्नोई समाज काले हिरण की पूजा करता है। बिश्नोई समुदाय को यह समझने की जरूरत है कि सलमान को नहीं पता था। उन्होंने मुझसे कहा कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है। यह बेतुका है।
