Salman Khan: क्या सलमान खान ने शादी को लेकर दिया इशारा? बोले- 'एक दिन मैं भी...'
Salman Khan Marriage: हाल ही में सलमान खान ने एक पोस्ट की है। यूजर्स इस पोस्ट के कई मतलब निकाल रहे हैं। वह इसे सलमान की शादी से जोड़ रहे हैं।
विस्तार
ऐसा लगता है कि सलमान खान जल्द ही शादी करना चाहते हैं और बच्चे भी चाहते हैं। बुधवार को सलमान खान ने अपने बहनोई अतुल अग्निहोत्री को जन्मदिन की बधाई दी और इंस्टाग्राम पर एक बेहतरीन मैसेज लिखा। इस पोस्ट पर कई यूजर्स कमेंट कर रहे हैं और इसके कई मतलब निकाल रहे हैं।
सलमान ने बहनोई को दी बधाई
अतुल की तस्वीर शेयर करते हुए सलमान खान ने पोस्ट में लिखा 'मेरे प्यारे बहनोई आपको जन्मदिन की बधाई। मेरी बहन का ख्याल रखने के लिए धन्यवाद। मैं तुम्हें प्यार करता हूं। आप सबसे अच्छे पिता और पति हैं। क्या तुम फिर से वही आदमी बन सकते हो, जिसे मैं जानता था, एक दिन मैं भी वैसा ही आदमी बन जाऊंगा जैसे तुम हो। जागो भाई।'
विज्ञापन विज्ञापन
यूजर्स ने पोस्ट के निकाले मतलब
सलमान खान की पोस्ट से कई यूजर्स ने ये लाइन उठा ली कि 'एक दिन मैं भी तुम्हारे जैसा हो जाऊंगा।' फैंस इस बात को लेकर उत्साहित हैं कि क्या सलमान खान अपनी शादी को लेकर कोई इशारा दे रहे हैं? इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा 'मतलब भाई शादी करना चाहता है।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'रात को जागना आपकी सेहत के लिए हानिकारक है।'
शादी पर सलमान खान ने रखी अपनी बात
सलमान खान से अक्सर पूछा जाता है कि वह कब शादी कर रहे हैं? हाल ही में सलमान खान ने इंडिया टीवी से बातचीत में कहा था कि उनमे ही कोई दिक्कत है। उन्होंने कहा था 'जब ऊपर वाला चाहेगा। शादी के लिए दो लोगों की जरूरत होती है। पहली बार में शादी नहीं हो सकी। एक बार मैं राजी था तब वो राजी नहीं थी। जब वह राजी थी तब मैं राजी नहीं था। जब दोनों लोग राजी होंगे तो शादी हो जाएगी।'
आपको बता दें कि सलमान खान का नाम कई लोगों से जुड़ा है। इसमें ऐश्वर्या राय, कैटरीना कैफ और जरीन खान शामिल हैं।
सलमान खान का वर्कफ्रंट
सलमान खान के काम की बात करें तो वह जल्द ही 'बैटल ऑफ गलवां' में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म भारत और चीन के दरमियान हुई झड़प पर आधारित है। यह झड़प साल 2020 में हुई थी। सलमान खान ने फिल्म में अभिनय करने के लिए आर्मी ट्रेनिंग ली है।