फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Salim Khan say his family does not eat feed cow milk is beneficial

Salim Khan: बीफ का सेवन करने पर बोले सलीम खान, कहा- 'फायदेमंद है गाय का दूध'

Sun, 31 Aug 2025 02:00 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 31 Aug 2025 02:00 PM IST
सार

Salim Khan On Beef: सलीम खान ने कहा 'प्रोफेट मोहम्मद ने सभी धर्मों से अच्छी चीजें ली हैं। हर धर्म अच्छा है और हर कोई सर्वोच्च शक्ति में विश्वास करता है'।

विज्ञापन
Salim Khan say his family does not eat feed cow milk is beneficial
परिवार के साथ सलीम खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सलमान खान का परिवार अक्सर हिंदू त्योहारों को मनाता है। हाल ही में उनके घर पर गणेश चतुर्थी का त्योहार धूम-धाम से मनाया गया। उनके पिता सलीम खान ने सुशीला चरक से शादी की है जो कि एक हिंदू हैं। हालांकि सलीम उससे पहले से हिंदू त्योहार मनाते रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने बीफ का सेवन करने को लेकर खुलासा किया है।
विज्ञापन

सलीम खान के परिवार ने बीफ का सेवन नहीं किया 
फ्री प्रेस जर्नल को दिए इंटरव्यू में सलीम खान ने बताया कि मुस्लिम होने के बावजूद उनके परिवार ने कभी बीफ का सेवन नहीं किया। उन्होंने कहा 'इंदौर से लेकर अब तक हमने कभी बीफ का सेवन नहीं किया। कई लोग इसे खाते हैं। कई लोग इसे पालतू कुत्तों को खिलाने के लिए खरीदते हैं। प्रोफेट मोहम्मद की शिक्षाओं के मुताबिक गाय का दूध मां के दूध की तरह होता है और यह बहुत फायदेमंद चीज है। उन्होंने कहा कि गाय को नहीं मारना चाहिए और बीफ का सेवन करने से मना किया।'

यह खबर भी पढ़ें: बॉलीवुड में खान, कपूर और बच्चन के बाद दबदबा बना रहा यह परिवार, सामने आए कई स्टार्स
विज्ञापन
विज्ञापन

Salim Khan say his family does not eat feed cow milk is beneficial
सलीम खान - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदू त्योहार मनाते हैं सलीम खान
उन्होंने आगे कहा 'प्रोफेट मोहम्मद ने सभी धर्मों से अच्छी चीजें ली हैं। जैसे कि हलाल गोश्त खाना, जो कि यहूदियों से लिया गया है। उन्होंने माना कि हर धर्म अच्छा है और हर कोई सर्वोच्च शक्ति में विश्वास करता है, जैसे कि हम करते हैं।'
उन्होंने आगे कहा 'देखिए मैंने अपना सारा जीवन हिंदुओं के बीच बिताया है। यहां तक कि पुलिस थानों और कॉलोनियों में भी, हम हिंदू त्योहार मनाते थे क्योंकि मेरे आस-पास हिंदू थे।'
विज्ञापन

शादी और धर्म पर बोले सलीम खान
सलीम खान ने अपनी शादी के बारे में बात करते हुए कहा 'मेरे ससुर डोगरा बिरादरी से थे। जब मेरी शादी की बात आई, तो उन्होंने मेरे बारे में पता लगाया। उन्होंने कहा कि मैं अच्छे परिवार से हूं। उन्होंने मुझे बताया कि उन्हें मेरे धर्म से परेशानी है। मैंने उनसे वादा किया कि अगर हमारे बीच झगड़े होते हैं तो मैं और मेरी पत्नी अपने धर्मों को लेकर झगड़ा नहीं करेंगे। हमारी शादी को अब 60 साल हो गए हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed