फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   sajid khan career controversy new movie with govinda son yashvardhan ahuja

सात साल बाद वापसी करेंगे साजिद खान? एक विवाद से तबाह हुआ करियर; ‘बिग बॉस’ करके भी गायब ही रहे डायरेक्टर

Fri, 10 Oct 2025 04:59 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Fri, 10 Oct 2025 04:59 PM IST
सार

Sajid Khan Career: निर्देशक साजिद खान के लंबे समय के बाद फिर से फिल्मों में वापसी करने की खबरें आ रही हैं। इसी बीच उनके अब तक के करियर और जिदंगी पर एक नजर डालते हैं। 

विज्ञापन
sajid khan career controversy new movie with govinda son yashvardhan ahuja
साजिद खान - फोटो : एक्स

विस्तार

लंबे समय से फिल्मों से दूर रहे फिल्म निर्देशक साजिद खान के अब एक बार फिर निर्देशन की दुनिया में लौटने की चर्चाएं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मीटू के आरोपों के लगभग सात वर्षों के बाद वो एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म बना सकते हैं। इतना ही नहीं, ऐसा भी कहा जा रहा है कि इस फिल्म में मुख्य भूमिका गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा निभा सकते हैं। अगर सब कुछ तय होता है, तो यह फिल्म साजिद खान की निर्देशन की नई शुरुआत और यशवर्धन आहूजा के करियर की पहली फिल्म हो सकती है। चलिए एक नजर डालते हैं साजिद खान के अब तक के करियर और जिंदगी पर।

विज्ञापन

sajid khan career controversy new movie with govinda son yashvardhan ahuja
साजिद खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@aslisajidkhan
विवादों में आया साजिद खान का नाम 
साल 2018 में जब भारत में मीटू आंदोलन जोर पकड़ रहा था, तब साजिद खान पर भी कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे। इन आरोपों के बाद उन्हें न केवल फिल्मों से दूर होना पड़ा बल्कि उनकी छवि को भी गहरा धक्का पहुंचा। कई फिल्म निर्माताओं ने उनसे दूरी बना ली और साजिद ने सार्वजनिक तौर पर भी खुद को पूरी तरह अलग कर लिया। इस विवाद के कारण उनकी फिल्में अधर में लटक गईं। 'हाउसफुल 4' जैसी बड़ी फिल्म से भी उन्हें हटा दिया गया था। इसके बाद लगभग सात साल तक साजिद खान पर्दे के पीछे ही रहे।

यह खबर भी पढ़ें: सुनील शेट्टी पहुंचे हाईकोर्ट, बिना अनुमति इस्तेमाल हुई तस्वीरों को लेकर अभिनेता ने मांगी कानूनी सुरक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

sajid khan career controversy new movie with govinda son yashvardhan ahuja
साजिद खान - फोटो : इंस्टाग्राम @aslisajidkhan
'बिग बॉस 16' में आए नजर 
लंबे समय तक चुप्पी के बाद साजिद खान ने साल 2022 में सलमान खान के लोकप्रिय टेलीविजन कार्यक्रम 'बिग बॉस 16' में हिस्सा लिया। इस शो के माध्यम से उन्होंने दोबारा लोगों से जुड़ने की कोशिश की। शो में उन्होंने अपने व्यवहार और जीवन को लेकर सफाई दी और खुद को एक बदले हुए व्यक्ति के रूप में प्रस्तुत किया। हालांकि, उस समय भी सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं, लेकिन यह कहा जा सकता है कि बिग बॉस ने उन्हें दोबारा पहचान दिलाने में कुछ मदद जरूर की। इसके अलावा साजिद छोटे-मोटे इवेंट्स पर नजर आए तो जरूर लेकिन फिल्मों से उन्होंने खुद को पूरी तरह दूर रखा।

हिट और फ्लॉप दोनों का मिला-जुला सफर
साजिद खान ने अपने निर्देशन करियर की शुरुआत साल 2006 में फिल्म ‘डरना जरूरी है’ से की थी। इसके बाद उन्होंने ‘हे बेबी’ (2007) बनाई, जो बड़ी व्यावसायिक सफलता साबित हुई। इसके बाद उन्होंने ‘हाउसफुल’ (2010) और ‘हाउसफुल 2’ (2012) जैसी कॉमेडी फिल्में बनाईं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की और साजिद को एक सफल हास्य निर्देशक के रूप में पहचान दिलाई।
विज्ञापन

sajid khan career controversy new movie with govinda son yashvardhan ahuja
साजिद खान - फोटो : इंस्टाग्राम @aslisajidkhan
बतौर निर्देशक साजिद की आखिरी फिल्म
हालांकि, इसके बाद उनकी किस्मत ने साथ नहीं दिया। ‘हिम्मतवाला’ (2013) और ‘हमशकल्स’ (2014) जैसी फिल्में बुरी तरह असफल रहीं। दर्शकों ने इन फिल्मों को नकार दिया और समीक्षकों ने भी साजिद की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने कहानी से ज्यादा दिखावे पर ध्यान दिया। ‘हमशकल्स’ की असफलता के बाद साजिद खान ने खुद को पर्दे से दूर कर लिया। यह उनकी आखिरी निर्देशित फिल्म थी। इसके बाद उन्होंने कोई बड़ा प्रोजेक्ट नहीं बनाया।

sajid khan career controversy new movie with govinda son yashvardhan ahuja
साजिद खान - फोटो : इंस्टाग्राम @aslisajidkhan
साजिद खान की पर्सनल लाइफ
निर्देशक का नाम बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है। कुछ के साथ अफेयर की चर्चा रही, तो कुछ के साथ मीटू विवाद के दौरान उनका नाम सामने आया। साजिद खान का सबसे ज्यादा चर्चित रिश्ता अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस के साथ रहा। दोनों की नज़दीकियां फिल्म 'हाउसफुल 2' (2012) की शूटिंग के दौरान बढ़ीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों करीब तीन साल तक रिलेशनशिप में रहे।
कहा जाता है कि साजिद खान बहुत पज़ेसिव हो गए थे, जिससे जैकलीन को असुविधा होने लगी। आखिरकार 2013 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। 

साजिद खान का नाम अभिनेत्री तमन्ना भाटिया से भी जोड़ा गया। इतना ही नहीं, साजिद खान और अभिनेत्री ईशा गुप्ता की नजदीकियों की भी चर्चा रही। हालांकि किसी भी अभिनेत्री के साथ उनका रिश्ता कन्फर्म नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed