फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sajid Ali talks about how OTT rescued both his films Laila Majnu and Woh Bhi Din The from obscurity

Sajid Ali: 'अगर ओटीटी नहीं होता तो 'लैला मजनू' जैसी फिल्म कब्र में चली गई होती', साजिद अली का बड़ा दावा

Sat, 30 Mar 2024 01:40 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 30 Mar 2024 01:40 PM IST
सार

अब हाल ही में, साजिद ने बताया कि कैसे ओटीटी ने उनकी दोनों फिल्मों 'लैला मजनू' और 'वो भी दिन थे' को गुमनामी से बचाया। जिद अली का मानना है कि अगर ओटीटी का माध्यम नहीं आया होता तो उनकी फिल्म अभी भी डिब्बे में ही पड़ी रहती।

विज्ञापन
Sajid Ali talks about how OTT rescued both his films Laila Majnu and Woh Bhi Din The from obscurity
साजिद अली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म निर्माता साजिद अली की फिल्म लैला मजनू दर्शकों के बीच काफी हिट रही थी। सभी इसे साजिद अली की पहली फिल्म समझते हैं ,लेकिन उनकी पहली फिल्म 'वो भी दिन थे', जिसे अब कई वर्षों के बाद ओटीटी पर रिलीज किया गया है। अब हाल ही में, साजिद ने बताया कि कैसे ओटीटी ने उनकी दोनों फिल्मों 'लैला मजनू' और 'वो भी दिन थे' को गुमनामी से बचाया। आइए जानते हैं।
विज्ञापन



ओटीटी के मुरीद हुए साजिद
साजिद अली ने कहा, “यह मेरी पहली फिल्म है और यह हमेशा मेरे जीवन में की गई सबसे खास चीज रहेगी। 11 साल पहले इस फिल्म के साथ मैं 30 साल का हो गया था। यह एक लंबी कहानी है कि कैसे निर्माता मुझे इसका निर्देशन करने के लिए राजी हुए। यह मेरे गृहनगर जमशेदपुर में स्थित है, जहां मैं पला-बढ़ा हूं और जिस स्कूल में मैं गया था।”
विज्ञापन


ओटीटी ने दिया है दूसरा जीवन- साजिद
साजिद अली का मानना है कि अगर ओटीटी का माध्यम नहीं आया होता तो उनकी फिल्म अभी भी डिब्बे में ही पड़ी रहती। उन्होंने कहा, “मैं सच में नहीं जानता कि फिल्म तब रिलीज क्यों नहीं हुई थी। मैं समझ गया हूं कि इंडस्ट्री के कुछ अपने नियम हैं, जो अपनी-अपनी भूमिकाएं निभाती हैं, लेकिन हमारी जैसी फिल्में कभी बाहर नहीं आती थीं। किसी पुरानी फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने का जोखिम कौन उठाएगा? कोई नहीं! ओटीटी ने हम जैसे लोगों को दूसरा जीवन प्रदान किया है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


लैला मजनू की प्रसिद्धि पर बोले साजिद
'लैला मजनू' को ओटीटी पर मिल रही प्रसिद्धि पर साजिद अली ने कहा, “जब आप ऐसे लोगों के साथ फिल्म बनाते हैं जो बहुत प्रसिद्ध नहीं हैं, तो हर कोई इसे मौका नहीं देगा। न केवल पैसे के मामले में, बल्कि एक दर्शक के रूप में थिएटर तक जाने का प्रयास करने के मामले में भी। मुझे लगता है कि फिल्म देखने के लिए और पॉप कॉर्न खरीदने के लिए आपके अंदर कुछ उत्साह होना चाहिए। उस समय बहुत कम लोगों का रुझान लैला मजनू की ओर था।”

Salman Khan: 'पुलिस ने कहा, आप डॉन हो?...' जब 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग के समय 25 हजार लोगों से घिरे थे सलमान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed