फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Saiyaara Success Party Viral Video Ahaan Panday Aneet Padda Celebrate With Mohit Suri And Others

Saiyaara: ‘सैयारा’ की सक्सेस पार्टी में मस्ती करते दिखे अहान-अनीत, मोहित सूरी ने काटा केक; देखें वीडियो

Sun, 10 Aug 2025 12:05 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sun, 10 Aug 2025 12:05 PM IST
सार

Saiyaara Success Party: दुनियाभर में 500 करोड़ और देश में 300 करोड़ से ऊपर की कमाई करने वाली फिल्म ‘सैयारा’ की अब सक्सेस पार्टी हुई है। इस पार्टी में फिल्म की कास्ट मस्ती करते नजर आई।

विज्ञापन
Saiyaara Success Party Viral Video Ahaan Panday Aneet Padda Celebrate With Mohit Suri And Others
सैयारा की सक्सेस पार्टी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। फिल्म ने कमाई के कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। अब अपनी रिलीज के 24 दिन बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छे नंबर हासिल कर रही है। दुनिया भर में 500 करोड़ और भारत में 300 करोड़ से ऊपर कमाई करने वाली फिल्म की सक्सेस पार्टी की गई। जिसमें फिल्म के मुख्य कलाकारों के साथ निर्देशक मोहित सूरी भी मस्ती करते नजर आए।

विज्ञापन

लोगों ने गाया ‘सैयारा’ का टाइटल ट्रैक
सोशल मीडिया पर ‘सैयारा’ की सक्सेस पार्टी के कुछ वीडियोज वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज में फिल्म के मुख्य कलाकार अनीत पड्डा और अहान पांडे नजर आ रहे हैं। साथ ही फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी भी इन वीडियोज में काफी चिल अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। एक वीडियो में मोहित सूरी केक काट रहे हैं, जबकि अहान और अनीत किसी से गले मिल रहे हैं। बैकग्राउंड में सभी लोग ‘सैयारा’ का टाइटल ट्रैक तेज आवाज में गा रहे हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)


 

मस्ती करते दिखे अहान-अनीत
वहीं एक और वीडियो सामने आया है, इसमें अहान और अनीत मस्ती करते और आपस में कुछ गुफ्तगू करते नजर आ रहे हैं। साथ में मोहित सूरी भी खड़े हैं। इस दौरान सभी लोग मोहित सूरी से कुछ बोलने और एक गाना सुनाने की मांग करते हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)


 

ब्लॉकबस्टर साबित हुई है ‘सैयारा’
‘सैयारा’ की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। जबरदस्त ओपनिंग के बाद फिल्म ने पहले चार दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था जबकि एक हफ्ते में फिल्म 172.75 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी थी। इसके बाद भी फिल्म का कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर बेहतर बना रहा। ‘सैयारा’ 24 दिनों में 316 करोड़ रुपए से ऊपर की कमाई कर चुकी है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी ‘सैयारा’ 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है और विक्की कौशल की ‘छावा’ के बाद ये इस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed