Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Archana Puran Singh Share Son Aaryamann Sethi And His Girlfriend Yogita Bihani Vlog Video On Social Media

Archana Puran Singh: बेटे आर्यमान और गर्लफ्रेंड योगिता का व्लॉग अर्चना ने किया साझा, जानिए क्या दिया रिएक्शन

Wed, 16 Jul 2025 04:51 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 16 Jul 2025 04:51 PM IST
सार

The Kerala Story fame actress Yogita Bihani: हाल ही में अर्चना पूरन सिंह के बेटे और सिंगर आर्यमान ने अपनी गर्लफ्रेंड योगिता बिहानी से फैंस को अपने व्लॉग के जरिए मिलवाया। अब अर्चना ने भी आर्यमान और योगिता के व्लॉग को सोशल मीडिया पेज पर शेयर किया है और एक रिएक्शन भी साझा किया। 

विज्ञापन
Archana Puran Singh Share Son Aaryamann Sethi And His Girlfriend Yogita Bihani Vlog Video On Social Media
अर्चना पूरन सिंह, योगिता बिहानी और आर्यमान - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

विस्तार

अर्चना पूरन सिंह के बेटे आर्यमान सेठी ने ‘केरल स्टोरी’ फेम योगिता बिहानी से अपने रिलेशनशिप को एक व्लॉग के जरिए अनाउंस किया। आर्यमान ने योगिता को व्लॉग में सरप्राइज दिया। अब बेटे के इस नए रिश्ते पर अर्चना का रिएक्शन भी सामने आया है। अर्चना ने अपने सोशल मीडिया पेज पर बेटे आर्यमान और योगिता का व्लॉग वीडियो शेयर किया है। इसके अलावा एक रिएक्शन भी साझा किया है।  

विज्ञापन


अर्चना ने बेटे का व्लॉग लिंक और ये रिएक्शन शेयर किया
अर्चना पूरन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पेज के स्टोरी सेक्शन में बेटे आर्यमान के व्लॉग का एक स्क्रीन शॉट और लिंक शेयर किया है और एक हार्ट इमोजी भी बनाया है। इस स्क्रीन शॉट में आर्यमान और योगिता नजर आ रहे हैं। साथ ही एक फैन का रिएक्शन भी इस स्क्रीनशॉट में नजर आ रहा है। यह फैन आर्यमान के कंटेंट और स्टाइल को पसंद कर रहा है। आर्यमान को नए क्रिएटर्स के लिए इंस्पिरेशन बता रहा है।  
विज्ञापन


Trending Videos

अर्चना के घर में नजर आए योगिता और आर्यमान 
जिस व्लॉग का लिंक अर्चना पूरन सिंह ने शेयर किया है, उसमें आर्यमान और योगिता ने अपने म्यूजिक वीडियो के बिहाइंड द सीन शेयर किए हैं। व्लॉग में ही योगिता और आर्यमान, अर्चना पूरन सिंह के साथ उनके घर में नजर आ रहे हैं। यह वीडियो कुछ महीनों पहले का है, तब तक आर्यमान और योगिता का रिश्ता पब्लिक नहीं हुआ था। 

ये खबर भी पढ़ें: Yogita Bihani: रिलेशनशिप अनाउंस होने पर बोलीं ‘द केरल स्टोरी’ फेम योगिता- ‘नहीं पता था वो…’ 

ऐसे हुई थी मुलाकात 
योगिता और आर्यमान की मुलाकात, उस म्यूजिक वीडियो के दौरान हुई, जिसमें आर्यमान ने गाना गाया। इस म्यूजिक वीडियो में योगिता नजर आई थीं। इस दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ी। अपने व्लॉग में आर्यमान और योगिता बताते हैं कि म्यूजिक वीडियो शूट करते हुए उन्हें अहसास नहीं हुआ कि दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं। जबकि फैंस ने जब इनका म्यूजिक वीडियो देखा तो उन्हें अहसास हो गया कि आर्यमान और योगिता के बीच अलग तरह की केमिस्ट्री है। आगे चलकर दोनों को भी इस बात का अहसास हुआ, ये रिलेशनशिप में आ गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed