फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Saira Banu birthday special story dilip kumar is not her first love she was likes married actor rajendra kumar

Saira Banu: शादीशुदा अभिनेता के प्यार में पड़ गई थीं सायरा बानो, दिलीप कुमार ने छुड़वाई थी जिद

Fri, 23 Aug 2024 07:43 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Fri, 23 Aug 2024 07:43 AM IST
सार

आज 60 के दशक की सबसे मशहूर अभिनेत्री सायरा बानो का जन्मदिन है। एक दौर था जब सायरा बानो की खूबसूरती और मासूमियत पर लोग अपना दिल हार बैठते थे। लाखों लोगों को दीवाना बनाने वाली सायरा बानो की प्रेम कहानी भी उनकी ही तरह सबसे अलग हैं। आइए जानते हैं दिलीप कुमार से पहले वो कौन अभिनेता था जिसे सायरा बानो अपना दिल दे बैठी थीं।
 

विज्ञापन
Saira Banu birthday special story dilip kumar is not her first love she was likes married actor rajendra kumar
सायरा बानो - फोटो : एक्स @FilmHistoryPic

विस्तार

60 को दशक की सबसे महंगी और मशहूर अभिनेत्री सायरा बानो आज अपना 80वां जन्मदिन मना रही हैं। सायरा बानो की मां नसीम बानो भी 40 के दशक की मशहूर अभिनेत्री थी। नसीम बानो को हिंदी सिनेमा का फीमेल सुपरस्टार कहा जाता था। सायरा बानो का जन्म 23 अगस्त 1944 को हुआ था। उन्होंने बचपन से बस दो ही ख्वाब अपनी आंखों में पाल रखे थे। पहला था अपनी मां की तरह अभिनेत्री बनना और दूसरा दिलीप कुमार से शादी करना। सायरा की खुशकिस्मती रही की उनके दोनों ही सपने पूरे हुए। आइए आज उनके जन्मदिन पर उनकी जिंदगी के कुछ पहलुओं को जानते हैं।
विज्ञापन


 

Saira Banu birthday special story dilip kumar is not her first love she was likes married actor rajendra kumar
सायरा बानो - फोटो : एक्स @FilmHistoryPic
16 साल की उम्र में किया डेब्यू
अभिनेत्री सायरा बानो ने 16 साल की उम्र में हिंदी फिल्मों में कदम रखा। सायरा एक ट्रेंड डांसर भी थीं। फिल्मों में उनके करियर की शानदार शुरुआत रही। अभिनेत्री को साल 1961 में आयी फिल्म ‘जंगली’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री फिल्मफेयर अवार्ड के लिए नामांकन भी किया गया था। हालांकि, बाद में  उन्होंने फिल्म ‘शागिर्द’ 1967, ‘दीवाना’ 1968 और ‘सगीना’ 1974 जैसी तीन फिल्मों के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के तीन फिल्मफेयर अवार्ड जीतें। 
भुट्टे का आनंद उठाते नजर आईं सुरभि ज्योति

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Saira Banu birthday special story dilip kumar is not her first love she was likes married actor rajendra kumar
सायरा बानो - फोटो : एक्स @FilmHistoryPic
22 साल बड़े दिलीप कुमार से शादी की जिद
कहा जाता है कि एक दिन सायरा अपनी मां के साथ महबूब खान की निर्देशित फिल्म ‘आन’ देख रही थीं। इस फिल्म में दिलीप कुमार अभिनय कर रहे थे। दिलीप कुमार का अभिनय और वह सायरा को इतने पसंद आए कि उन्होंने अपनी मां से कहा कि वह दिलीप कुमार से शादी करेंगी। उस वक्त उनकी उम्र महज 12 साल की थी। ये सुनकर उनकी मां हंस पड़ी थीं, लेकिन किसे पता था कि सायरा की ये जिद सच होने वाली है। 

 
विज्ञापन

Saira Banu birthday special story dilip kumar is not her first love she was likes married actor rajendra kumar
सायरा बानो - फोटो : एक्स @FilmHistoryPic
दिलीप से पहले इस अभिनेता के प्यार में पड़ गई थीं सायरा
छोटी उम्र में दिलीप कुमार से शादी करने के ख्वाब तो सायरा ने सजा लिए थे, लेकिन इस बीच वह अपना दिल किसी और को भी दे बैठी थीं। अभिनेत्री ने फिल्म ‘बेला’ में राजेंद्र कुमार के साथ काम किया था। इसके अलावा उन्होंने राजेंद्र कुमार के साथ कई अन्य फिल्मों में भी काम किया। अभिनय करते हुए दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई। यह दोस्ती कब प्यार बनकर सायरा बानो के सिर चढ़ गई किसी को पता नहीं चला। राजेंद्र के शादीशुदा होने के बाद भी वह उनके प्यार में डूबी रहीं। हालांकि, दिलीप कुमार के काफी समझाने के बाद सायरा ने अपना मन बदलना  शुरू कर दिया। इन सब के बीच उनकी बातचीत दिलीप कुमार से होने लगी और दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। अंत में सायरा ने खुद से 22 साल बड़े दिलीप कुमार से शादी कर ली।
'किंग' से पहले इन फिल्मों में गैंगस्टर बन छा गए शाहरुख खान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed