फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Saif Ali Khan's Sister Saba Pataudi Recalls Diagnosis Brain Tumour At 27 Shared Story

सबा पटौदी: 27 साल में सैफ अली खान की बहन को हुआ था ब्रेन ट्यूमर, बताया कैसे बदल गई थी जिंदगी

Sat, 10 Oct 2026 10:33 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Sat, 10 Oct 2026 10:33 AM IST
सार

Saba Pataudi Brain Tumour: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान की बहन सबा ने हाल ही में यह खुलासा किया है कि उन्हें 27 साल की उम्र में ब्रेन ट्यूमर हो गया था। 

विज्ञापन
Saif Ali Khan's Sister Saba Pataudi Recalls Diagnosis Brain Tumour At 27 Shared Story
सैफ अली खान, सबा पटौदी, करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री सोहा अली खान की बहन सबा पटौदी ने हाल ही में अपनी जिंदगी के उस मुश्किल दौर के बारे में खुलकर बात की, जब उन्हें सिर्फ 27 साल की उम्र में ब्रेन ट्यूमर होने के बारे में पता चला था। सबा ने यह भी बताया कि इसके बाद साल 2006 में उनकी सर्जरी हुई थी।
विज्ञापन


सोहा अली खान के पॉडकास्ट 'ऑल अबाउट हर' के हालिया एपिसोड में सबा पटौदी ने डॉक्टर के साथ ब्रेन ट्यूमर और दिमाग को स्वस्थ रखने से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करते हुए उस दिन को याद किया, जब वह अचानक सड़क पर बेहोश हो गई थीं और इसके बाद उन्हें अपनी बीमारी के बारे में पता चला था।
विज्ञापन
Trending Videos

Saif Ali Khan's Sister Saba Pataudi Recalls Diagnosis Brain Tumour At 27 Shared Story
शर्मिला टैगोर के साथ सबा पटौदी - फोटो : इंस्टाग्राम @sabapataudi
क्या बोलीं सबा पटौदी?
सबा ने बताया कि उन्हें पहले कोई खास परेशानी या लक्षण महसूस नहीं हुए थे। एक दिन वह बाहर गई थीं, तभी उन्हें अचानक असहज महसूस होने लगा। शुरुआत में उन्हें लगा कि शायद पेट की समस्या के कारण ऐसा हो रहा है, क्योंकि उनका पेट हमेशा से सेंसिटिव रहा है।

सबा के मुताबिक, उन्होंने अपने दोस्त से कहा कि उनकी तबीयत ठीक नहीं लग रही है और उन्हें घर लौट जाना चाहिए। लेकिन इससे पहले कि वह कुछ समझ पाती, सब कुछ अचानक धुंधला हो गया और सबा बेहोश होकर सड़क पर गिर गईं।

सबा ने आगे बताया कि जब उन्हें होश आया, तो उन्होंने अपने दोस्त से फिर घर चलने के लिए कहा। हालांकि, सबा को पूरी तरह होश में आने में करीब 20 से 25 मिनट लग गए। इसके बाद भी उनको काफी देर तक सब कुछ धुंधला दिखता और महसूस होता रहा।
विज्ञापन

Saif Ali Khan's Sister Saba Pataudi Recalls Diagnosis Brain Tumour At 27 Shared Story
सबा पटौदी - फोटो : इंस्टाग्राम @sabapataudi
कब हुई सबा की सर्जरी?
इस घटना के बाद सबा ने तुरंत एमआरआई कराया। स्कैन में उनके दिमाग के तीसरे वेंट्रिकल में एक घाव दिखाई दिया। शुरुआत में उन्हें कोलाइड सिस्ट होने की जानकारी मिली। यह एक दुर्लभ, गैर-कैंसरकारी गांठ होती है, जिसमें जेली जैसा पदार्थ भरा होता है।

सबा ने बताया कि एमआरआई के करीब छह महीने बाद उनकी सर्जरी हुई। बाद में इसे पाइलोसाइटिक एस्ट्रोसाइटोमा के रूप में पहचाना गया, जो आमतौर पर कम ग्रेड का ब्रेन ट्यूमर होता है।
विज्ञापन

Saif Ali Khan's Sister Saba Pataudi Recalls Diagnosis Brain Tumour At 27 Shared Story
सबा पटौदी - फोटो : इंस्टाग्राम @sabapataudi
बीमारी की खबर ने अंदर तक तोड़ दिया था
सबा ने कहा कि 27 साल की उम्र में अचानक ऐसी बीमारी का पता चलना उनके लिए बेहद मुश्किल था। उन्होंने बताया कि एक दिन तक सब कुछ सामान्य था, लेकिन अगले ही दिन उन्हें पता चला कि उनके दिमाग की सर्जरी होने वाली है।

उन्होंने कहा, 'आपकी जिंदगी अचानक जैसे थम जाती है, क्योंकि इसके बाद कुछ भी पहले जैसा सामान्य नहीं लगता। एक दिन आप बिल्कुल ठीक होते हैं और अगले दिन आपको बताया जाता है कि आपके दिमाग की सर्जरी होने वाली है। यह अपेंडिक्स के ऑपरेशन जैसा आसान नहीं है।'

सबा ने बताया कि इस खबर ने उन्हें अंदर तक तोड़ दिया था, लेकिन इसी अनुभव ने उन्हें और भी मजबूत बनाया। उन्होंने कहा कि कई बार वह बिना किसी वजह के रोने लगती थीं। उनके लिए उस खबर को समझना और स्वीकार करना आसान नहीं था, क्योंकि उन्होंने कभी इसकी उम्मीद नहीं की थी।

Saif Ali Khan's Sister Saba Pataudi Recalls Diagnosis Brain Tumour At 27 Shared Story
शर्मिला टैगोर के साथ सबा पटौदी - फोटो : इंस्टाग्राम @sabapataudi
मई में मनाया 50वां जन्मदिन
इस साल मई में सबा पटौदी ने अपना 50वां जन्मदिन परिवार के साथ मनाया था। इस खास मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट शेयर किए और परिवार के प्यार, साथ और खूबसूरत तोहफों के लिए आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed