{"_id":"6682e36590dc49160d016e3b","slug":"saiee-manjrekar-signs-up-for-ram-charan-next-film-team-sought-blessings-at-virupaksha-temple-in-hampi-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saiee Manjrekar: राम चरण की अगली फिल्म में नजर आएंगी सई मांजरेकर, इस दिन से शुरू होगी शूटिंग","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Saiee Manjrekar: राम चरण की अगली फिल्म में नजर आएंगी सई मांजरेकर, इस दिन से शुरू होगी शूटिंग
Mon, 01 Jul 2024 10:42 PM IST
आकांक्षा गुप्ता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Mon, 01 Jul 2024 10:42 PM IST
सार
सई मांजरेकर ने निखिल सिद्धार्थ के साथ एक पीरियड पैन-इंडियन फिल्म साइन की है। इसमें वह मुख्य भूमिका निभाती हुई दिखाई देंगी। फिल्म 'द इंडिया हाउस' की टीम ने शूटिंग शुरू करने से पहले आज विरुपाक्ष मंदिर में पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
सई मांजरेकर
- फोटो : ट्विटर
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री सई मांजरेकर जल्द ही अभिनेता राम चरण के साथ स्क्रीन साझा करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने निखिल सिद्धार्थ के साथ एक पीरियड पैन-इंडियन फिल्म साइन की है। इसमें वह मुख्य भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी। राम चरण और निखिल की आगामी फिल्म 'द इंडिया हाउस' अब सई भी अपने अभिनय का जलवा बिखेरती हुई दिखाई देंगी। आज हम्पी में राम चरण और विक्रम द्वारा निर्मित फिल्म के लिए एक भव्य लॉन्च कार्यक्रम रखा गया। फिल्म की पूरी टीम ने हम्पी के विरुपाक्ष मंदिर में आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
फिल्म की टीम ने की मुहूर्त पूजा
फिल्म 'द इंडिया हाउस' की टीम ने शूटिंग शुरू करने से पहले आज विरुपाक्ष मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान निखिल, सई मांजरेकर और निर्देशक राम वामसी कृष्ण उपस्थित रहे। इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सामने आई तस्वीरों में फिल्म की टीम मुहूर्त पूजा करते हुए नजर आ रही है। एक तस्वीर में फिल्म के नाम का क्लैपबोर्ड भी दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर में निखिल, सई और अन्य लोग हाथी के सामने हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
मुहूर्त पूजा में नहीं दिखे राम चरण
राम चरण और निखिल की इस फिल्म की शूटिंग कल से शुरू होगी। इससे पहले आज टीम ने मुहूर्त पूजा की। इस दौरान अभिनेता राम चरण नहीं नजर आए। अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स द्वारा सह-निर्मित इस फिल्म में साल 1905 में लंदन के स्वतंत्रता-पूर्व युग में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच प्रेम की एक खूबसूरत कहानी दिखाने का वादा करती है। राम वामसी कृष्ण इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं।
विज्ञापन
अजय देवगन के साथ इस फिल्म में आएंगी नजर
सई को वरुण तेज की घनी, अदिवी सेश की मेजर और राम पोथिनेनी की स्कंद में शानदार भूमिका के लिए पहचाना जाता है। इन दिनों वह अपनी आगामी हिंदी फिल्म 'औरों में कहां दम था' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। इसमें वह अजय देवगन और तब्बू के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
36 Days: 36 दिनों की कहानी पर आधारित है '36 डेज', मोहल्ले में आई हसीना की अनकही दास्तां बयां करती है सीरीज