फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sachet Tandon And Parampara Thakur Slams Amaal Mallik Over Bekhayali Controversy Demand To Public Apology

‘बेख्याली’ पर बवाल, अमाल मलिक के दावों पर सचेत-परंपरा ने दिया जवाब; बोले- माफी मांगे वर्ना लेंगे लीगल एक्शन

Wed, 10 Dec 2025 01:53 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 10 Dec 2025 01:53 PM IST
सार

Sachet-Parampara Slams Amaal Mallik: पिछले कुछ वक्त से ‘बेख्याली’ गाने को लेकर छिड़े विवाद पर अब कंपोजर-सिंगर सचेत-परंपरा ने प्रतिक्रिया दी है। गाने के असली कंपोजर्स ने अमाल मलिक के दावों को झूठा बताते हुए कानूनी कार्यवाही की बात कही है। जानिए उन्होंने अपने वीडियो में क्या कुछ कहा…

विज्ञापन
Sachet Tandon And Parampara Thakur Slams Amaal Mallik Over Bekhayali Controversy Demand To Public Apology
सचेत-परंपरा और अमाल मलिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिग बॉस 19 का हिस्सा रहे संगीतकार अमाल मलिक बिग बॉस खत्म होने के बाद भी चर्चाओं में बने हुए हैं। अब वजह है शाहिद कपूर की फिल्म ‘कबीर सिंह’ के गीत ‘बेख्याली’ को लेकर किया गया उनका दावा। दरअसल, अमाल मलिक ने दावा किया था कि सिंगर-संगीतकार की जोड़ी सचेत-परंपरा द्वारा तैयार किया गया गाना ‘बेख्याली’ उनका है। अब सचेत-परंपरा ने एक वीडियो जारी कर अमाल मलिक के दावों का जवाब दिया है। साथ ही उन्होंने अमाल की पुरानी चैट्स दिखाते हुए अमाल से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने की भी मांग की है।

विज्ञापन

सच सबके सामने लाना जरूरी है
सचेत-परंपरा ने बुधवार को एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया। इस वीडियो में सिंगर-संगीतकार की इस पति-पत्नी जोड़ी ने अमाल मलिक के ‘बेख्याली’ गीत को लेकर किए गए दावों पर प्रतिक्रिया दी। इस वीडियो में सचेत-परंपरा कहते हैं कि यह वीडियो अमाल मलिक और ‘बेख्याली’ के बारे में है। जिसको लेकर अमाल मलिक का कहना है कि यह उन्होंने बनाया है, या फिर डायरेक्टर ने उन्हें आकर कहा कि तुम्हारा गाना चोरी हो गया। ये सभी बातें पूरी तरह से झूठी हैं। हम कई दिनों से गलत आरोपों के बोझ तले दबा हुआ महसूस कर रहे थे। यह मुद्दा हमारी मेंटल पीस पर असर डाल रहा था, इसलिए सच सबके सामने लाना जरूरी हो गया। अमाल मलिक बार-बार यह दावा कर रहे हैं कि बेख्याली की धुन उनके किसी पुराने कंपोजिशन से मिलती-जुलती है। यह पूरी तरह से गलत है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by सचेत टंडन (@sachettandonofficial)


 

‘कबीर सिंह’ की पूरी टीम के साथ मिलकर तैयार किया गाना
सचेत-परंपरा ने साफ शब्दों में कहा कि यह गीत पूरी तरह उनका अपना है। उन्होंने बताया कि यह कंपोजिशन शाहिद कपूर और निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के साथ मीटिंग के दौरान तैयार हुआ है और फिल्म की पूरी टीम उस समय मौजूद थी। यह किसी और की धुन नहीं, बल्कि सचेत-परंपरा का अपना काम है, हमारी अपनी असली धुन है। सचेत-परंपरा ने इस दौरान अमाल मलिक के फेवरटिज्म को लेकर दिए बयान पर कहा कि हम आउटसाइडर हैं, कोई क्यों हमारा साथ देगा या हमारी मदद करेगा। बल्कि वो खुद 2015 से टी-सीरीज के साथ काम कर रहे हैं। हम नहीं। 

Trending Videos

Sachet Tandon And Parampara Thakur Slams Amaal Mallik Over Bekhayali Controversy Demand To Public Apology
सचेत-परंपरा और अमाल मलिक की चैट - फोटो : इंस्टाग्राम ग्रैब

सचेत-परंपरा ने दिखाई अमाल की पुरानी चैट्स
वीडियो में सचेत-परंपरा ने अमाल मलिक की पुरानी चैट्स भी दिखाईं, जिनमें उन्होंने इस जोड़ी को ‘बेख्याली’ गाने के लिए बधाई दी थीं। वीडियो में सचेत-परंपरा ने कहा कि अगर यह गाना किसी पुराने काम से मिलता था, तो अमाल ने रिलीज के बाद उन्हें बधाई क्यों दी? हमारे पास अमाल के मैसेज मौजूद हैं, जिनमें वे गाने का इंतजार कर रहे थे और इसकी तारीफ भी कर रहे थे। संगीतकार की इस जोड़ी ने अमाल से पूछा कि आखिर आप ऐसा क्यों कर रहे हैं? अगर आपको अच्छा काम नहीं मिल रहा, तो इसका मतलब ये नहीं कि आप मीडिया में ऐसे झूठ फैलाएंगे और किसी पर भी उंगली उठाएंगे। हमें आपके फैंस के लिए दुख हो रहा है कि वो ऐसे इंसान को पसंद करते हैं, जो मीडिया में झूठ बोलता है। सचेत-परंपरा ने इंडस्ट्री की तारीफ करते हुए कहा कि यहां जो अच्छा काम करता है, उसे काम जरूर मिलता है।

सार्वजनिक माफी मांगे अमाल मलिक
वीडियो के अंत में सचेत-परंपरा ने कहा कि वे अमाल मलिक से सार्वजनिक माफी चाहते हैं, क्योंकि इस विवाद ने उनके नाम और इमेज को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने साफ कहा कि यदि कोई आरोप लगाया जाए, तो कम से कम उसके पास प्रूफ भी हों। हमारे पास लीगल कदम उठाने के अलावा और कोई रास्ता नहीं बचा है। इस वीडियो को साझा करते हुए सचेत टंडन ने कैप्शन में लिखा, ‘यह वीडियो 10 सेकंड का भी हो सकता था, जो सभी अफवाहों को झूठा साबित कर देता। लेकिन हमारी मानसिक शांति के लिए, कुछ लोगों को बेनकाब करना बहुत जरूरी था। आप पर शर्म आती है अमाल मलिक।’

Sachet Tandon And Parampara Thakur Slams Amaal Mallik Over Bekhayali Controversy Demand To Public Apology
अमाल मलिक - फोटो : सोशल मीडिया

अमाल ने किया था ऐसा दावा
कुछ दिनों पहले अमाल मलिक ने ये दावा किया था कि उन्होंने और संदीप रेड्डी वांगा ने मिलकर ‘कबीर सिंह’ की पूरी एलबम यानी छह गाने तय कर लिए थे, लेकिन बाद में उनका योगदान सिमटकर सिर्फ एक गाने तक रह गया था। उन्होंने कहा था कि सचेत-परंपरा द्वारा तैयार किया गया गाना ‘बेख्याली’ भी उनकी दी गई रेफरेंस धुनों पर आधारित था।

बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी ‘कबीर सिंह’
संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित ‘कबीर सिंह’ साल 2019 में रिलीज हुई थी। फिल्म में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी और इसके गानों को भी काफी पसंद किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed