सैफ-करीना की शादी की सालगिरह पर बहन सबा ने शेयर की दो खास तस्वीरें, कहा- अभी भी दोनों के बीच केमिस्ट्री है
Saif Ali Khan Kareena Kapoor Marriage Anniversary: सैफ अली खान और करीना कपूर ने अपनी शादी की सालगिरह मनाई। इस मौके पर उनकी बहन ने उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं।
विस्तार
अपनी पोस्ट में, सबा ने करीना और सैफ की डेटिंग के दिनों की एक अनदेखी तस्वीर साझा की। इसके बाद सबा ने दोनों की हाल के दिनों की तस्वीर साझा की। तस्वीरें पोस्ट करते हुए सबा ने लिखा 'जब तुम दोनों डेटिंग कर रहे थे, तब मैंने जो तस्वीरें ली थीं, अब जो तस्वीरें ली हैं, उनमें समय थम सा गया लगता है। तुम दोनों में अब भी वो खास केमिस्ट्री और वाइब है। तुम दोनों एक साथ कमाल के लग रहे हो। महशाअल्लाह।' उन्होंने पोस्ट में लिखा।
अपनी पोस्ट में, सबा ने करीना की तारीफ की और पटौदी परिवार में उनका दोबार स्वागत किया। उन्होंने लिखा 'मुझे सेल्फी सिखाने से लेकर साथ में पोज देने तक... बेबो, मैं तुम्हारे सीधे-सादे रवैये की कद्र करती हूं। तुमने इसे सच्चा रखा है। परिवार में तुम्हारा फिर से स्वागत है।'
अपनी पोस्ट को मुबारकबाद के साथ खत्म करते हुए, सबा ने लिखा, 'एक-दूसरे को उसी तरह देखते रहो जैसे शादी की तस्वीर में प्यार से एक दूसरे को देख रहे थे। आप दोनों को प्यार और दुआएं।'
यह खबर भी पढ़ें: सोनाक्षी सिन्हा ने प्रेग्नेंसी की अटकलों पर लगाया विराम? तस्वीर शेयर करते हुए लिखी ऐसी बात
आपको बता दें कि करीना और सैफ ने 'एलओसी कारगिल' (2003) और 'ओमकारा' (2006) जैसी फिल्मों में स्क्रीन साझा की है, कथित तौर पर 2008 में 'टशन' की शूटिंग के दौरान दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ गए। कई वर्षों तक डेटिंग करने के बाद, उन्होंने 16 अक्तूबर, 2012 को एक निजी समारोह में शादी की। इस जोड़े ने दिसंबर 2016 में अपने पहले बेटे, तैमूर अली खान का स्वागत किया, उसके बाद फरवरी 2021 में उनके दूसरे बेटे, जहांगीर अली खान (जेह) का जन्म हुआ।
सैफ अली खान ने पहले अभिनेत्री अमृता सिंह से शादी की थी। उनकी पहली शादी से उनके दो बच्चे हैं, बेटी सारा अली खान और बेटा इब्राहिम अली खान।