सोनाक्षी सिन्हा ने प्रेग्नेंसी की अटकलों पर लगाया विराम? तस्वीर शेयर करते हुए लिखी ऐसी बात
Sonakshi Sinha Pregnancy News: सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने इसके कैप्शन में अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर बात की है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंस्टाग्राम पर, सोनाक्षी ने हाल ही में कई तस्वीरें पोस्ट कीं। तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने जो कैप्शन में लिखा वह मजेदार था। उन्होंने लिखा 'मानव इतिहास में सबसे लंबी गर्भावस्था का विश्व रिकॉर्ड मैंने बनाया है। हमारे मीडिया के अनुसार मेरी प्रेग्नेंसी 16 महीने की हो गई। केवल पेट के चारों ओर हाथ रखकर पोज देने के लिए उन्होंने मुझे प्रेग्नेंट मान लिया। हमारी प्रतिक्रिया के लिए अंतिम स्लाइड पर स्क्रॉल करें और इस दिवाली को अच्छे से मनाएं।'
हाल ही में रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में जहीर ने अचानक मजाक में सोनाक्षी के पेट पर हाथ रख दिया। उनके इस इशारे को देखकर सोनाक्षी खुद भी हंस पड़ीं और वहां मौजूद सभी लोग मुस्कुराने लगे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। नेटिजन्स ने कहा कि इस तरह के ह्यूमर से दोनों की कैमिस्ट्री झलकती है।
सोनाक्षी ने पिछले साल 23 जून को मुंबई स्थित अपने घर पर अपने प्रियजनों की मौजूदगी में जहीर से शादी की थी। यह एक बेहद निजी शादी थी।
काम की बात करें तो, सोनाक्षी सिन्हा बहुप्रतीक्षित तेलुगु फिल्म 'जटाधारा' में नजर आएंगी, जो 7 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
इससे पहले सितंबर में, निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा करते हुए बताया था कि यह हिंदी और तेलुगु दोनों भाषाओं में रिलीज होगी।