फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   rupali ganguly satish shah bond sarabhai starcast reunione video viral emotional tribute

ऑनस्क्रीन बहू लेकिन असल में पिता-बेटी जैसा था रिश्ता, सतीश को काका बुलाती थीं रुपाली; अब वायरल हो रहे वीडियो

Mon, 27 Oct 2025 12:46 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Mon, 27 Oct 2025 12:46 PM IST
सार

Rupali Ganguly-Satish Shah Viral Video: रुपाली गांगुली और सतीश शाह एक-दूसरे के बेहद करीब थे। शो के री-यूनियन के समय भी उनकी दोस्ती और एक-दूसरे के प्रति सम्मान हर तस्वीर और वीडियो में झलकता था। ऐसे ही कई वीडियोज अब वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन
rupali ganguly satish shah bond sarabhai starcast reunione video viral emotional tribute
सतीश-रुपाली - फोटो : इंस्टाग्राम- @tahirjasus

विस्तार

दिग्गज अभिनेता सतीश शाह के अंतिम संस्कार के दौरान साराभाई वर्सेस साराभाई की पूरी टीम काफी भावुक नजर आई। रुपाली गांगुली, रत्ना पाठक शाह, राजेश कुमार समेत कई सितारे इस दौरान बुरी तरह रोते हुए नजर आए। टीवी की अनुपमा रुपाली गांगुली का सबसे बुरा हाल नजर आया। वो बिलख-बिलख कर रोते हुए नजर आईं।
विज्ञापन


रुपाली गांगुली और सतीश शाह का बॉन्ड
क्या आप जानते हैं रुपाली गांगुली और सतीश शाह भले ही ऑनस्क्रीन बहू-ससुर की जोड़ी थी लेकिन असल जिदंगी में वो पिता और बेटी की तरह एक दूसरे के साथ व्यवहार करते थे। अक्सर दोनों के रीयूनियन वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आते थे जिसमें वो एक साथ पुरानी यादों को फिर से ताजा कर देते थे। 
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by tahirJasus 007 (@tahirjasus2)

विज्ञापन
विज्ञापन



पुराना वीडियो हुआ वायरल
ऐसा ही एक वीडियो अब सतीश शाह के निधन के बाद वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी और रुपाली के बीच बॉन्डिंग साफ तौर पर नजर आ रही है। दोनों की इन्हीं प्यारी वीडियो देख फैंस काफी इमोशनल नजर आ रहे हैं। एक वीडियो में रुपाली सतीश शाह के घर पर आती हैं और सबसे पहले उनकी पत्नी को जोर से गले लगाकर मिलती हैं। इसके बाद वो सतीश शाह को भी कस के गले लगाती हैं और उन्हें काका कहती हैं। इसके बाद दोनों की कैमरे पर जमकर मस्ती नजर आती है। रुपाली और सतीश के अलावा साराभाई शो की बाकी स्टारकास्ट भी इस दौरान इनके साथ ही होती है। 


यह खबर भी पढ़ें: हॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा जून लॉकहार्ट का निधन, 100 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

फैंस भी हो गए भावुक
सोशल मीडिया पर फिलहाल ऐसे ही कई और वीडियोज और तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं जिनमें पूरी टीम एक साथ मस्ती करते हुए नजर आ रही है। सतीश के निधन के बाद शो की पूरी टीम फूट-फूट कर रोते हुए नजर आई है। रुपाली और सतीश का बॉन्ड देख अब फैंस भी काफी भावुक नजर आए। कई लोगों ने साराभाई शो की टीम के रीयूनियन पर कमेंट किया है। 




सतीश शाह के अंतिम संस्कार पर गाया गया यह गाना
सतीश शाह के अंतिम संस्कार का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें जेडी मजीठिया, राजेश कुमार, सुमीत राघवन, रूपाली गांगुली और देवेन भोजानी समेत 'साराभाई वर्सेस साराभाई' के कलाकार नजर आ रहे हैं। सभी लोग सतीश शाह की चिता के सामने हाथ जोड़कर खड़े होकर उनके लिए शो का थीम सॉन्ग गाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद भी कई फैंस की आंखों से आंसू आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed