{"_id":"6728a03f668e9ec366071165","slug":"rupali-ganguly-husband-ashwin-k-verma-know-about-his-profession-relationship-and-controversy-2024-11-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rupali Ganguly: कौन हैं रूपाली गांगुली के पति अश्विन के वर्मा? लंबे रिलेशनशिप के बाद अभिनेत्री से रचाई है शादी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Rupali Ganguly: कौन हैं रूपाली गांगुली के पति अश्विन के वर्मा? लंबे रिलेशनशिप के बाद अभिनेत्री से रचाई है शादी
Mon, 04 Nov 2024 03:53 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Mon, 04 Nov 2024 03:53 PM IST
सार
रूपाली गांगुली के पति अश्विन के वर्मा की दूसरी पत्नी की बेटी ने अभिनेत्री पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि रूपाली उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देती थीं।
विज्ञापन
रुपाली गांगुली और उनके पति अश्विन के वर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम @rupaliganguly
विस्तार
अनुपमा धारावाहिक की अभिनेत्री रूपाली गांगुली और उनके पति अश्विन के वर्मा सुर्खियों में आ गए। दरअसल, अनुपमा अभिनेत्री के पति अश्विन वर्मा की पहली पत्नी से हुई बेटी ने अनुपमा पर उनके पिता और परिवार को धमकाने का आरोप लगाया है। अश्विन की बेटी ने अनुपमा पर उनके पिता को उनसे अलग करने और अजीब दवाइयां खिलाने का आरोप लगाया है। सोमवार की सुबह अश्विन की बेटी ने सोशल मीडिया पर एक नोट लिखकर यह आरोप लगाए।
कौन हैं अश्विन वर्मा?
रूपाली गांगुली ने फरवरी 2013 में अश्विन के वर्मा से शादी की। रूपाली के साथ शादी करने के बाद अश्विन मंबई आकर बस गए। वह एक व्यवसायी हैं और इससे पहले उन्होंने 19 साल तक अमेरिका में न्यूयॉर्क लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में कॉर्पोरेट उपाध्यक्ष और मुख्य विपणन अधिकारी के रूप में काम किया। वर्ष 2011 में उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी और मुंबई चले गए, जहां उन्होंने अपनी लंबे समय से प्रेमिका रूपाली के साथ शादी कर ली। अगस्त 2013 में उन्होंने अपने पहले बच्चे, रुद्रांश का स्वागत किया। रूपाली से शादी करने से पहले अश्विन की दो बार शादी हो चुकी थी।
Varun Dhawan Baby John: वरुण धवन की बेबी जॉन के जबरा फैन हुए करण जौहर, लिखा- वाह मेरे स्टूडेंट..
विज्ञापन
वर्तमान समय में क्या कर रहे हैं अश्विन वर्मा?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अश्विन वर्मा फिलहाल रूपाली के साथ एक विज्ञापन एजेंसी के सह-मालिक हैं। इसके अलावा, उन्होंने एक विज्ञापन फिल्म निर्माता के रूप में भी काम किया है।
अश्विन की बेटी ने रूपाली पर क्या आरोप लगाए?
अश्विन की दूसरी शादी से उनकी छोटी बेटी ईशा वर्मा ने सोशल मीडिया पर यह दावा किया कि अश्विन शादीशुदा होने के बावजूद 12 साल तक रूपाली के साथ रिश्ते में रहे। ईशा ने लिखा, "वह एक क्रूर दिल वाली महिला है, जिसने मुझे और मेरी बहन, अपनी बेटियों को उनके पिता से अलग करने के अलावा कुछ नहीं किया। वह मुंबई आने से पहले लगभग 13-14 साल तक कैलिफोर्निया और फिर न्यू जर्सी में रही थीं।" उन्होंने आगे कहा, "जब भी मैं अपने पिता को फोन करने की कोशिश करती हूं, तो वह मुझे और मेरी मां को जान से मारने की धमकियां देने लगती हैं। यह ठीक नहीं है कि उसने अश्विन के असली परिवार की जिंदगी बर्बाद कर दी और वह कह रही है कि उनका सच्चा प्रेम विवाह है, जबकि उन्होंने अपनी चाहत पूरी करने के लिए दूसरों को बर्बाद कर दिया है। ईमानदारी से कहूं तो उसने वही किया है जो रिया चक्रवर्ती ने एसएसआर के साथ किया है। वह मेरे पिता को अजीबोगरीब दवाइयां खिलाती हैं और उनके जीवन को बहुत नियंत्रित करती है। मैं अब 22 साल की हूं, लेकिन उन्होंने मेरे पिता के साथ यह बेतुकी और अजीबोगरीब चीजें तब शुरू की जब मैं सिर्फ 3 साल की थी।" हालांकि, अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
Rupali Ganguly: रूपाली गांगुली को लेकर चल रहे विवाद पर पति ने तोड़ी चुप्पी, आरोप लगाने वालों को दिया ऐसा जवाब

A sincere reflection on recent remarks. pic.twitter.com/QfpN324fwB
— Ashwin K Verma (@AshwinKVerma) November 3, 2024