फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ronit Roy Confirms That I Am Not Coming In TV Show Anupamaa He Says These Are Fake News

Anupamaa: ‘अनुपमा’ में वनराज के किरदार में नजर आएंगे रोनित रॉय, चर्चाओं पर अब एक्टर ने खुद दी प्रतिक्रिया

Thu, 17 Jul 2025 11:28 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Thu, 17 Jul 2025 11:28 AM IST
सार

Ronit Roy On Anupamaa: रोनित रॉय ने अपने अनुपमा शो में नजर आने की चर्चाओं पर अब प्रतिक्रिया दी है और फैंस को सारी सच्चाई बताई है।

विज्ञापन
Ronit Roy Confirms That I Am Not Coming In TV Show Anupamaa He Says These Are Fake News
रोनित रॉय और रुपाली गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पिछले कुछ दिनों से टीवी के लोकप्रिय शो अनुपमा को लेकर एक चर्चा जोरों पर चल रही है कि जल्द ही शो में अभिनेता रोनित रॉय नजर आएंगे। चर्चाएं हैं कि रोनित शो में सुधांशु पांडे को रिप्लेस करेंगे और वनराज शाह का किरदार निभाएंगे। अब इन चर्चाओं पर खुद रोनित रॉय ने प्रतिक्रिया दी है और फैंस को पुख्ता जानकारी दी है।

विज्ञापन

रोनित ने दी जानकारी
रोनित रॉय जो टीवी से लेकर फिल्मों तक के अपने अलग-अलग किरदारों के लिए काफी मशहूर हैं। पिछले कुछ वक्त से रोनित के ‘अनुपमा’ शो में एंट्री करने की चर्चाएं एंटरटेनमेंट जगत का हॉट टॉपिक बनी हुई हैं। अब रोनित ने इन चर्चाओं पर स्पष्टीकरण देते हुए ये साफ कर दिया है कि वो ‘अनुपमा’ में नजर नहीं आएंगे। रोनित रॉय ने टेलीचक्कर को बताया कि मैं अनुपमा नहीं कर रहा हूं। यह खबर पूरी तरह से झूठी है और मैं वनराज का किरदार नहीं निभाऊंगा।

विज्ञापन

सुधांशु पांडे ने चार साल निभाई वनराज की भूमिका
रुपाली गांगुली की प्रमुख भूमिका वाले टीवी शो ‘अनुपमा’ में सुधांशु पांडे ने चार साल तक वनराज की भूमिका निभाई है। इसके बाद साल 2024 में सुधांशु पांडे ने शो को बीच में ही छोड़ दिया था। इसके बाद अब पिछले कुछ एक दिनों से ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि शो की कहानी को आगे बढ़ाने के लिए मेकर्स शो में नए कैरेक्टर शामिल करने के बारे में सोच रहे हैं। इसी में रोनित रॉय के शो में वनराज के किरदार में नजर आने की चर्चाएं काफी तेजी से चल रही थीं। अब इन चर्चाओं पर रोनित रॉय ने पूरी तरह से विराम लगा दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः Ronit Roy: सीरियल 'अनुपमा' में दिखेंगे नए 'वनराज शाह', सुधांशु पांडे की जगह लेंगे रोनित रॉय?

अपनी शुरुआत के बाद से लोगों का पसंदीदा शो बना हुआ है ‘अनुपमा’
‘अनुपमा’ की शुरुआत साल 2020 में हुई थी। इसके बाद से ये शो लोगों का पसंदीदा बना हुआ है। काफी लंबे वक्त तक टीआरपी में टॉप पर रहने वाला ‘अनुपमा’ अभी भी टॉप 5 में बना हुआ है। हाल ही में सो टीआरपी के मामले में तीसरे नंबर पर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed