फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rohit Godara Gang Shoots Punjabi Singer Teji Kahlon In Canada Know Details

पंजाबी सिंगर तेजी कहलों पर कनाडा में गोलीबारी? रोहित गोदारा गैंग ने ली जिम्मेदारी, वायरल हुआ धमकी वाला पोस्ट

Wed, 22 Oct 2025 09:58 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 22 Oct 2025 09:58 AM IST
सार

Teji Kahlon Firing Case: पंजाबी सिंगर तेजी कहलों पर कनाडा में गोलीबारी होने की खबर सामने आई है। हमले की जिम्मेदारी कथित रूप से रोहित गोदारा गैंग ने ली है। साथ ही एक धमकी भरा पोस्ट भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। हालांकि, इसकी अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
Rohit Godara Gang Shoots Punjabi Singer Teji Kahlon In Canada Know Details
पंजाबी सिंगर तेजी कहलों - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कनाडा में पंजाबी सिंगर तेजी कहलों पर गोलीबारी की घटना की खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिंगर पर यह हमला रोहित गोदारा गैंग ने किया है और एक कथित सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर इसकी जिम्मेदारी ली है। रोहित गोदारा गैंग ने पोस्ट में जान से मारने की धमकी भी दी है। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस पोस्ट की अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन


जान से मारने की दी धमकी
'भाईयों जो यह (कनाडा) में तेजी कहलों पर गोलीबारी हुई है, वह हमने करवायी है। इसके पेट में गोलिया लगी हैं। इससे इसको समझ आया तो ठीक नहीं तो अगली बार मार देंगे। यह हमारे दुश्मनों को पैसे फाइनेंस सपोर्ट करना, हथिया देना और कनाडा में हमारे भाईयों की मुखबरी करने, उन पर अटैक करने की प्लॉनिंग करता था।  हमारे भाईयों की तरफ देखना तो दूर की बात अगर कोई सोचेगा भी तो वो हाल करेंगे, जो इतिहास के पन्नों में गूंजेगा'।

लिखा, 'मदद करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा'
आगे लिखा है, 'मैं आपको बता दूं कि इसके चकर में आकर किसी ने हमारे भाईयों की तरफ देखा या इसको किसी नें फाइनेंशियल सपोर्ट किया और हमे पता लग गया तो उसके घर परिवार तक को नहीं बख्शा जायेगा। उसका विनाश ही कर देंगे। ये चेतावनी सभी भाईयों और बिजनेसमैन, बिल्डर, हवाला व्यपारी और जो भी हो। किसी ने भी मदद की तो वो हमारा दुश्मन होगा।अभी तो शुरुआत हुई है। आगे-आगे देखो होता है क्या'!

विज्ञापन
विज्ञापन

कनाडा में कपिल के कैफे पर भी हुई थी फायरिंग
बता दें कि कनाडा में आए दिन पंजाबी सिंगर्स और सेलेब्स पर गोलीबारी के मामले आ रहे हैं। बीते दिनों मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैप्स कैफे पर भी गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया था। इससे पहले दो बार और इस कैफे पर गोलीबारी हो चुकी है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस गोलीबारी की घटना की जिम्मेदारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed