{"_id":"682dba0f0ca952ee7401d1bb","slug":"riteish-deshmukh-reveals-first-look-of-his-film-raja-shivaji-and-shares-details-of-starcast-and-release-date-2025-05-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Raja Shivaji: रितेश की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म का पोस्टर रिलीज, अभिषेक-संजय भी हिस्सा; इस दिन होगी रिलीज","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Raja Shivaji: रितेश की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म का पोस्टर रिलीज, अभिषेक-संजय भी हिस्सा; इस दिन होगी रिलीज
Wed, 21 May 2025 05:03 PM IST
कामेश द्विवेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Wed, 21 May 2025 05:03 PM IST
सार
Raja Shivaji Poster Release: बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख के निर्देशन में बन रही फिल्म 'राजा शिवाजी' का पहला पोस्टर आया सामने। जानें डिटेल्स।
विज्ञापन
राजा शिवाजी
- फोटो : इंस्टाग्राम- @riteishd
विस्तार
एक्टर रितेश देशमुख दर्शकों के लिए एक शानदार फिल्म लेकर आ रहे हैं, जो स्टार कलाकारों से भरी हुई है। छत्रपति शिवाजी महाराज पर आधारित फिल्म 'राजा शिवाजी' का पहला लुक जारी हो गया है। इसकी जानकारी रितेश ने अपने सोशल मीडिया पर बताई है, इसके साथ ही उन्होंने फिल्म के स्टार कास्टों के बारे में भी जानकारी दी है।
विज्ञापन
रितेश देशमुख बनेंगे शिवाजी महाराज
अभिनेता रितेश देशमुख खुद के निर्देशन में मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित एक फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम है 'राजा शिवाजी'। डायरेक्शन में डेब्यू के साथ-साथ रितेश देशमुख इसमें मुख्य भूमिका में भी नजर आएंगे, यानी कि अभिनेता शिवाजी महाराज की भूमिका में दिखेंगे। इसकी एक झलक भी दिखाई गई है, जिसे एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें छत्रपति शिवाजी महाराज के शौर्य को दिखाया गया है, जो तलवार लिए हुए हैं और दुश्मन उनके सामने ढेर पड़े हुए हैं।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें: Rashmika Mandanna: शाहरुख, ऐश्वर्या, प्रियंका के बाद रश्मिका की बारी, डिज्नी की दुनिया में मारी शानदार एंट्री
विज्ञापन
View this post on Instagram
संजय दत्त से लेकर अभिषेक बच्चन तक आएंगे नजर
इस फिल्म में रितेश देशमुख के अलावा अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, अमोल गुप्त और जेनेलिया जैसे दिग्गज कलाकार शामिल हैं। अभिनेता अभिषेक बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम पर यह पोस्ट शेयर किया है। उन्होने कैप्शन में लिखा, ‘भारत के महान योद्धा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज को सिनेमाई श्रद्धांजलि पेश करने के लिए विशेषाधिकार प्राप्त और सम्मानित महसूस कर रहे हैं।’
View this post on Instagram
यह खबर भी पढ़ें: Ajith Kumar: मूर्ति के पैर चूमकर इमोशनल हुए अजीत कुमार, एफ-1 रेसिंग के दिग्गज को श्रद्धांजलि देने इटली पहुंचे
कब रिलीज होगी फिल्म?
इस फिल्म को महाराष्ट्र दिवस के दिन रिलीज किया जाएगा, यानी कि 01 मई 2026 को। इसके साथ ही इसे कुल छह भाषाओं में रिलीज किया जाएगा मराठी, हिंदी, तमिल, कन्नड़, तेलुगु और मलयालम। इस फिल्म को जियो स्टूडियो के बैनर तले और मुंबई फिल्म कंपनी द्वारा निर्मित किया जा रहा है।