फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   ajith kumar emotional tribute to f1 legend ayrton senna wins the internet

Ajith Kumar: मूर्ति के पैर चूमकर इमोशनल हुए अजीत कुमार, एफ-1 रेसिंग के दिग्गज को श्रद्धांजलि देने इटली पहुंचे

Wed, 21 May 2025 04:16 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Wed, 21 May 2025 04:16 PM IST
सार

Ajith Kumar Pays Tribute: साउथ के सुपरस्टार अजीत कुमार ने अपने एफ-1 रेसिंग के आइडियल को श्रद्धांजलि दी है। जी हां, तमिल सुपरस्टार ने इटली जाकर दिग्गज रेसर एर्टन सेना को इमोशनल ट्रिब्यूट दिया।

विज्ञापन
ajith kumar emotional tribute to f1 legend ayrton senna wins the internet
अजीत कुमार - फोटो : एक्स- @Billa2Harry

विस्तार

अभिनय के अलावा फॉर्मूला वन रेसिंग में हिस्सा लेने वाले साउथ सुपरस्टार अजीत कुमार ने फॉर्मूला वन के दिग्गज एर्टन सेना को इटली के इमोला ट्रैक जाकर ट्रिब्यूट दिया। इस मौके पर अजीत कुमार ने सेना की मूर्ति को चूमा, जिस दौरान वो काफी इमोशनल नजर आए।  

विज्ञापन

एक्टर अजीत कुमार हुए इमोशनल
फॉर्मूला वन रेसर अजीत कुमार अपने आइडियल एर्टन सेना के सम्मान में उस जगह पर पहुंचे, जहां 1994 सैन मैरिनो ग्रैंड प्रिक्स फॉर्मूला वन चैम्पियनशिप रेस के दौरान एर्टन सेना की दुखद मौत हुई थी। अजीत ने सेना की मूर्ति के सामने घुटनों के बल बैठकर श्रद्धा जाहिर की और इसके बाद मूर्ति के पांवों को चूमा। इस इमोशनल पल ने एक्टर के फैंस को भी भावुक कर दिया और सुपरस्टार का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Ajith Kumar: रिटायरमेंट की चर्चाओं के बीच अजित कुमार ने की अगली फिल्म की घोषणा, बताया कब शुरू करेंगे शूटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन

अजीत कुमार का वीडियो हुआ वायरल
तीन बार के फॉर्मूला वन विश्व चैंपियन, एर्टन सेना की मौत एक बड़ी त्रासदी थी और अजीत कुमार ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए यह मैसेज दिया कि रेसिंग की दुनिया में सेना का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। अजीत ने सेना की मूर्ति के पास अपने रेसिंग हेलमेट को भी रखा, जो जेस्चर अब फैंस को काफी पंसद आ रहा है। 


फैंस ने अजीत के वीडियो पर किया रिएक्ट 
इस भावुक वीडियो पर फैंस की जबरदस्त प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। एक फैन ने कहा, ‘यह इंसान अपने आदर्श के प्रति इतना सम्मान रखता है, यह दिल छूने वाला है।’ वहीं, दूसरे फैन ने लिखा, ‘क्या व्यक्ति है, शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।’ एक और फैन ने नोट किया, ‘अजीत कुमार सेना से आशीर्वाद मांग रहे हैं।’
 

ajith kumar emotional tribute to f1 legend ayrton senna wins the internet
अजित कुमार - फोटो : Twitter

रेसिंग के लिए अजीत का प्यार
इंडिया टूडे के साथ एक इंटरव्यू में एक्टर अजीत कुमार ने रेसिंग के प्रति अपनी दीवानगी जाहिर की थी। उन्होंने कहा था, ‘मैं रेसिंग से प्यार करता हूं और यह मेरे जीवन का एक हिस्सा है। मैं जानता हूं कि मेरी पत्नी शालिनी भी इस बारे में चिंतित होती है, लेकिन वह समझती है कि रेसिंग हमेशा से मेरी जिंदगी का हिस्सा रही है।’

अजीत कुमार की आखिरी फिल्म 
अजीत कुमार आखिरी बार फिल्म ‘गुड बैड अंडरवर्ड’ में नजर आए थे। इस फिल्म में वो एक्शन करते हुए नजर आए। फैंस ने अजीत कुमार की इस फिल्म को ठीक-ठाक रिस्पॉन्स दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed