फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Riteish Deshmukh Announce His New Movie On Chhatrapati Shivaji Maharaj, Invited Submissions For Title Logo

Riteish Deshmukh: रितेश देशमुख ने की नई फिल्म की घोषणा, लोगों से की खास अपील; दिया फिल्म से जुड़ने का ऑफर

Thu, 17 Apr 2025 06:15 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Thu, 17 Apr 2025 06:15 PM IST
सार

Riteish Deshmukh New Movie: रितेश देशमुख ने अपनी नई फिल्म की घोषणा की है। साथ ही लोगों से भी एक खास अपील करते हुए फिल्म से जुड़ने की बात कही है। जानिए क्या है वो खास अपील।

विज्ञापन
Riteish Deshmukh Announce His New Movie On Chhatrapati Shivaji Maharaj, Invited Submissions For Title Logo
रितेश देशमुख - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

रितेश देशमुख अभिनेता के साथ-साथ निर्माता-निर्देशक भी हैं। अब रितेश देशमुख ने अपनी नई फिल्म की घोषणा कर दी है, जिसका निर्माण उनका प्रोडक्शन हाउस मुंबई फिल्म कंपनी, जियो स्टूडियो के साथ मिलकर कर रहा है। रितेश देशमुख ने घोषणा की कि उनका प्रोडक्शन हाउस भारत के सबसे महान योद्धाओं में से एक छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित एक फिल्म पर काम कर रही है। जिसका नाम ‘राजा शिवाजी’ है। इस फिल्म की घोषणा के साथ ही रितेश देशमुख ने दुनियाभर के क्रिएटिव लोगों के लिए भी एक नए मौके की घोषणा की है। रितेश देशमुख ने ये घोषणा सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट के जरिए दी है।

विज्ञापन

रितेश देशमुख ने की नई फिल्म की घोषणा
रितेश देशमुख ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो को साझा करते हुए रितेश देशमुख ने नई फिल्म की घोषणा करने के साथ ही क्रिएटिव लोगों के लिए भी घोषणा की है। अपनी इस वीडियो पोस्ट में रितेश ने कलाकारों और डिजाइनरों से अपने कौशल का प्रदर्शन करने की अपील की है। रितेश ने अपनी फिल्म के लिए लोगों से एक शानदार टाइटल लोगो तैयार करके भेजने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सेलेक्ट हुए डिजाइनर को उसका क्रेडिट दिया जाएगा।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Babil Khan: ‘इस इंडस्ट्री ने मुझे बहुत चोट पहुंचाई है’, इरफान खान के बेटे बाबिल ने किया बड़ा खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
इस वीडियो को साझा करते हुए रितेश देशमुख ने कैप्शन में लिखा, “हम वर्तमान में भारत के सबसे महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर एक फिल्म का निर्माण कर रहे हैं, जिसका शीर्षक ‘राजा शिवाजी’ है। हम एक लुभावना शीर्षक लोगो (फॉन्ट देवनागरी और रोमन अंग्रेजी) बनाने के लिए प्रतिभाशाली कलाकारों और डिजाइनरों की तलाश में हैं। यदि आप चुनौती के लिए तैयार हैं, तो अपने डिजाइन साझा करें। चयनित डिजाइनर को उचित श्रेय दिया जाएगा।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Riteish Deshmukh (@riteishd)




अपनी सभी जानकारी के साथ हमें पर मेल करें।” अपनी इस पोस्ट में रितेश देशमुख ने अपनी कंपनी और जियो स्टूडियो को मेंशन किया है। साथ ही उन्होंने एक ईमेल एड्रेस भी मेंशन किया है, जिस पर आप मेल सकते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed