फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rhea Chakraborty Birthday Her Journey From TV To Movies Face Allegation In Sushant Singh Rajput Case Now Free

Rhea Chakraborty: टीवी से फिल्मों तक का सफर, करियर में नहीं मिली एक भी हिट; सुशांत केस ने बदल दी जिंदगी

Tue, 01 Jul 2025 07:48 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 01 Jul 2025 07:48 AM IST
सार

Rhea Chakraborty Birthday: रिया चक्रवर्ती ने अपने फिल्मी करियर में अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी जैसे नामचीन कलाकारों के साथ भी काम किया है। जन्मदिन पर जानते हैं उनके बारे में।

विज्ञापन
Rhea Chakraborty Birthday Her Journey From TV To Movies Face Allegation In Sushant Singh Rajput Case Now Free
रिया चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम-@rhea_chakraborty

विस्तार

अपने करियर से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। रिया चक्रवर्ती को लोग उनके फिल्मों और एक्टिंग से कम बल्कि सुशांत सिंह राजपूत की वजह से ज्यादा जानते हैं। हालांकि, रिया एक मॉडल, वीजे और एक्ट्रेस रही हैं। बंगाली परिवार में जन्मीं रिया ने तेलुगु सिनेमा से अपनी शुरुआत करने के बाद बॉलीवुड की भी कई फिल्मों में काम किया है। हालांकि, रिया का करियर कुछ खास नहीं रहा और उनके खाते में एक भी बड़ी फिल्म नहीं है। आज जन्मदिन पर जानते हैं कैसा रहा रिया का अब तक का सफर।

विज्ञापन

आर्मी फैमिली से आती हैं रिया 
रिया चक्रवर्ती एक आर्मी बैकग्राउंड से आती हैं। उनके पिता इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल थे। बंगाली परिवार में जन्मीं रिया का जन्म 1 जुलाई 1992 को कर्नाटक के बेंगलुरू में हुआ था।

विज्ञापन

टीवी से की करियर की शुरुआत
रिया ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की। उन्होंने साल 2009 में एमटीवी टीन दिवा में हिस्सा लिया था। जहां वो फर्स्ट रनरअप रही थीं। इसके बाद उन्होंने एमटीवी वीजे के रूप में काम किया। इस दौरान रिया ने कुछ एक टीवी शो भी होस्ट किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Rhea Chakraborty Birthday Her Journey From TV To Movies Face Allegation In Sushant Singh Rajput Case Now Free
रिया चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम-@rhea_chakraborty

तेलुगु फिल्म से की करियर की शुरुआत, 2013 में बॉलीवुड में किया डेब्यू
रिया ने फिल्मी दुनिया में अपनी शुरुआत 2012 में तेलुगु फिल्म ‘तुनीगा तुनीगा’ से की। इस फिल्म में उनके साथ सुमंथ अश्विन मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इसके बाद रिया ने बॉलीवुड में अपने कदम 2013 में आई फिल्म ‘मेरे डैड की मारुती’ से रखे। 

करियर में नहीं मिली कोई बड़ी फिल्म
इसके अलावा रिया ने अपने करियर में ‘सोनाली केबल’ (2014), ‘बैंक चोर’ (2017), ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ (2017), ‘दोबारा’ (2017), ‘जलेबी’ (2018) जैसी फिल्मों में काम किया। इनमें से किसी भी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कोई खास सफलता नहीं मिली। न ही रिया के करियर को कोई रफ्तार मिली। 

Rhea Chakraborty Birthday Her Journey From TV To Movies Face Allegation In Sushant Singh Rajput Case Now Free
रिया चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम-@rhea_chakraborty

अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी जैसे स्टार्स के साथ भी नहीं मिली हिट
2018 के बाद तीन साल के लंबे गैप के बाद रिया चक्रवर्ती साल 2021 में आई फिल्म ‘चेहरे’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी प्रमुख भूमिका में नजर आए थे। एक लंबी चौड़ी स्टारकास्ट वाली यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। 

Rhea Chakraborty Birthday Her Journey From TV To Movies Face Allegation In Sushant Singh Rajput Case Now Free
रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : पीटीआई

सुशांत केस ने बदल दी जिंदगी, पांच साल बाद मिली क्लीन चिट
2020 में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती की पूरी जिंदगी ही बदल गई। रिया चक्रवर्ती के सुशांत सिंह राजपूत से अफेयर की चर्चाएं थीं। इसलिए जब सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की और उनकी डेड बॉडी उनके घर में पंखे से लटकती मिली, तो अचानक रिया चक्रवर्ती लोगों के निशाने पर आ गईं। इसके बाद वो सुशांत की मौत के मामले में पुलिस की भी रडार पर आ गईं और उनका नाम ड्रग्स मामले में भी आ गया। जिसके चलते एनसीबी ने उन्हें गिरफ्तार भी किया था। हालांकि, लगभग पांच साल तक चली जांच के बाद सीबीआई ने इसी साल 2025 में सुशांत मामले में रिया को क्लीन चिट दे दी। हालांकि, इस बीच इन पांच साल में रिया ने काफी कुछ झेला। लोगों की ट्रोलिंग से लेकर फिल्मों के ऑफर आने बंद होने तक। रिया का करियर वैसे भी कोई सफल नहीं था, लेकिन सुशांत की मौत के बाद वो करियर और भी चौपट हो गया।

Rhea Chakraborty Birthday Her Journey From TV To Movies Face Allegation In Sushant Singh Rajput Case Now Free
रिया चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम-@rhea_chakraborty
रोडीज में गैंग लीडर के रूप में आई थीं नजर
रिया आखिरी बार रियलटी शो ‘रोडीज’ में नजर आई थीं। इस शो में उन्होंने गैंग लीडर की भूमिका निभाई थी। जो कंटेस्टेंट को टास्क देती थीं। इसके अलावा रिया अब एक बिजनेसवुमेन भी बन गई हैं। उन्होंने अपने भाई शौविक के साथ मिलकर अपना खुद का एक क्लोदिंग ब्रांड भी लॉन्च किया है। सुशांत केस में क्लीन चिट मिलने के बाद अब फैंस को रिया के कमबैक का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed