फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Reports Suggests Asif Khan Likely To Get Evicted This Weekend From Bigg Boss 20

बिग बॉस 20: वीकेंड पर कटेगा इस कंटेस्टेंट का पत्ता, शो से बाहर होंगे आसिफ खान? जानें अपडेट्स

Sat, 31 Oct 2026 07:08 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 31 Oct 2026 07:08 PM IST
सार

  • शो 'बिग बॉस 20' में इन दिनों जमकर हंगामा देखने को मिल रहा है। 
  • अब खबर सामने आ रही है कि आसिफ खान को शो से निकाल दिया गया है। 
  • जानिए शो से जुड़ी क्या है नई अपडेट। 

विज्ञापन
Reports Suggests Asif Khan Likely To Get Evicted This Weekend From Bigg Boss 20
आसिफ खान - फोटो : इंस्टाग्राम @aasifkhan_1

विस्तार

रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' का दर्शकों के बीच अच्छा खासा बज देखने को मिल रहा है। जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे प्रतियोगियों के बीच इक्वेशन भी बदलते नजर आ रहे हैं। अब जानिए शो में आगे क्या होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


ये कंटेस्टेंट होगा बेघर!
शनिवार और रविवार को शो में वीकएंड का वार देखने को मिलता है, जहां शो के होस्ट सलमान खान कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते नजर आते हैं। रियलिटी शो में इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए स्काउट, लव गिल, आम्रपाली दुबे, गुल्लू (कुशल तंवर) और आसिफ खान नॉमिनेट हुए हैं। अब वीकेंड पर इनमें से किसी एक कंटेस्टेंट का सफर खत्म हो सकता है।
विज्ञापन


मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो इस हफ्ते आसिफ खान शो से बाहर हो सकते हैं। हालांकि, उनके एविक्शन को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Trending Videos

Reports Suggests Asif Khan Likely To Get Evicted This Weekend From Bigg Boss 20
बिग बॉस 20 - फोटो : सोशल मीडिया
स्काउट की लड़ाई में बीच में कूदे थे आसिफ
शुक्रवार को स्काउट और अरिश्फा के बीच किसी बात को लेकर बहस होती नजर आई। इस दौरान अरिश्फा का पक्ष लेने के लिए उदिति ने स्काउट की गर्लफेंड़ काश्वी का नाम बीच में ले लिया। उदिति की इस बात पर स्काउट भड़क गया और उसकी उदिति से बहस शुरू हो गई।

उनकी इस लड़ाई में आसिफ भी बीच में स्काउट का पक्ष लेते नजर आए। वहीं स्काउट और अरिश्फा की लड़ाई में भी आसिफ बीच में अरिश्फा से बहस करते नजर आए थे।
विज्ञापन

Reports Suggests Asif Khan Likely To Get Evicted This Weekend From Bigg Boss 20
कनिका - फोटो : सोशल मीडिया
कनिका बनी शो की कैप्टन
इन सबके बीच कैप्टेंसी टास्क का नतीजा भी सामने आ गया। इस हफ्ते कनिका ने बाजी मारते हुए घर की कैप्टन बनने का खिताब अपने नाम कर लिया। खास बात यह है कि कनिका पहली बार घर की कैप्टन बनी हैं। ऐसे में अब देखना होगा कि वह अपनी जिम्मेदारी किस तरह निभाती हैं और घर के बाकी सदस्यों के साथ उनका तालमेल कैसा रहता है।

ये भी पढ़ें- जिया शंकर: क्या मंगेतर से अभिनेत्री का हुआ ब्रेकअप? अटकलों पर लगाया विराम; फैंस से की यह गुजारिश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed