फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Renu Desai slams troll for Questioning her divorce from ex husband pawan kalyan says he left me and Remarried

Renu Desai: 'पवन कल्याण ने मुझे छोड़ा और फिर शादी की', तलाक के लिए जिम्मेदार ठहराने वालों पर भड़कीं रेणु देसाई

Mon, 17 Jun 2024 11:34 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 17 Jun 2024 11:34 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने रेणु देसाई पर पवन कल्याण से अलग होने के उनके फैसले पर सवाल उठाया, जिसके जवाब में रेणु ने यूजर को फटकार लगाई।

विज्ञापन
Renu Desai slams troll for Questioning her divorce from ex husband pawan kalyan says he left me and Remarried
रेणु देसाई-पवन कल्याण - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

रेणुका देसाई उर्फ रेणु देसाई साउथ सुपरस्टार और राजनेता पवन कल्याण की पूर्व पत्नी थीं। पवन कल्याण के तलाक के कई साल बाद भी अभिनेता के प्रशंसक उनके अलगाव पर सवाल उठाते रहते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक प्रशंसक ने पवन कल्याण से अलग होने के उनके फैसले पर सवाल उठाया, जिसके जवाब में रेणु ने यूजर को फटकार लगाई।

विज्ञापन


ट्रोल्स ने की यह टिप्पणी
ट्रोल ने तेलुगु में कहा, 'भाभी, आपको थोड़ा धैर्य रखना चाहिए था। आपने भगवान जैसे व्यक्ति को गलत समझा। शायद अब आपको उनकी कीमत का एहसास हो, लेकिन मुझे खुशी है कि बच्चे पवन कल्याण के साथ हैं।' इस पर रेणु ने यूजर को प्रतिक्रिया दी और टिप्पणी करते हुए यूजर को लताड़ भी लगाई।
विज्ञापन

Bobby Deol: बॉबी देओल ने खोला बॉलीवुड के 'डार्क साइड' का गहरा राज, बोले- हर कोई ब्रेनवॉश..
विज्ञापन
विज्ञापन


रेणु ने यूजर को लगाई लताड़
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए रेणु देसाई ने टिप्पणी की। पवन कल्याण और उनके अलगाव के पीछे के कारणों के बारे में व्यक्तिगत रूप से बात करते हुए उन्होंने जवाब दिया, 'यदि आपके पास थोड़ी सी भी बुद्धि होती तो आप ऐसी मूर्खतापूर्ण टिप्पणी नहीं करते। वह वही थे, जिसने मुझे छोड़ दिया और दूसरी शादी कर ली, न कि इसके विपरीत। कृपया ऐसी टिप्पणियों से बचें, वे केवल मुझे दुख पहुंचाती हैं।'
Alia Bhatt: लाडली बेटी राहा संग क्वॉलिटी टाइम बिताते दिखे रणबीर, आलिया भट्ट ने तस्वीर साझा कर लुटाया प्यार

पवन कल्याण ने की तीन शादियां
इस बातचीत के तुरंत बाद रेणु ने अपनी पोस्ट पर कमेंट सेक्शन को बंद कर दिया। रेणु ने 28 जनवरी 2009 को पवन से शादी की थी। यह पवन की दूसरी शादी थी। हालांकि, उन्होंने 2011 में तलाक के लिए अर्जी दी, जिसे 2012 में अंतिम रूप दिया गया। दंपति के दो बच्चे हैं, एक बेटा जिसका नाम अकीरा और एक बेटी जिसका नाम आध्या है। पवन कल्याण ने रूसी अन्ना लेजनेवा से तीसरी शादी की, जो उनकी तीसरी पत्नी हैं। दंपति की एक बेटी पोलेना अंजना पवनोवा और एक बेटा मार्क शंकर पवनोविच है।
OTT This Week: क्राइम-थ्रिलर से भरपूर होगा ओटीटी पर यह हफ्ता, जीतू भैया से लेकर अनिल कपूर तक का होगा धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed