{"_id":"66706d45c18bf3d1da00ee41","slug":"bobby-deol-opens-up-on-dark-side-of-bollywood-film-industry-animal-actor-says-everybody-brainwashes-mind-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bobby Deol: बॉबी देओल ने खोला बॉलीवुड के 'डार्क साइड' का गहरा राज, बोले- हर कोई ब्रेनवॉश..","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Bobby Deol: बॉबी देओल ने खोला बॉलीवुड के 'डार्क साइड' का गहरा राज, बोले- हर कोई ब्रेनवॉश..
Mon, 17 Jun 2024 10:41 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Mon, 17 Jun 2024 10:41 PM IST
सार
एनिमल फेम अभिनेता बॉबी देओल ने बॉलीवुड के एक गहरे राज से पर्दा उठाया है। साथ ही उन्होंने इस बात पर भी रोशनी डाली की किस तरह से ओटीटी प्लेटफार्म ने अभिनेताओं को अलग तरह की भूमिकाओं पर प्रयोग करने का अवसर प्रदान किया है।
विज्ञापन
बॉबी देओल
- फोटो : इंस्टाग्राम@iambobbydeol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' में अबरार हक की भूमिका से लोगों की पहली पसंद बन चुके बॉबी देओल इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। तमाम बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके बॉबी देओल ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए एक गहरे राज से पर्दा उठाया है, साथ ही उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म के बारे में भी बात की।
बॉलीवुड के डार्क साइड का बताया सच
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बॉबी ने कहा, "कभी-कभी आप खो जाते हैं, इंडस्ट्री जिस तरह से आप पर प्रतिक्रिया करती है, उसकी वजह से ही आप आगे बढ़ने के लिए बेहद ही आसान और सुरक्षित रास्ता चुनना पसंद करते हैं। आप चुनौतियां नहीं लेना चाहते, क्योंकि आप खुद को ऐसी स्थिति में नहीं डालना चाहते है, जो आपके आरामदायक जोन से बाहर हो। क्योंकि कहीं न कहीं हर कोई आपका ब्रेनवॉश कर रहा होता है। लेकिन ऐसा ही होता है, यह कुछ ऐसा है जो दुखद है जो अभिनेताओं के साथ होता रहा है।" बॉबी ने आगे कहा, "मैं सौभाग्यशाली हूं क्योंकि मैं इससे बाहर निकलने में कामयाब हो पाया। हालांकि बहुत सारे अभिनेता ऐसा करने की कोशिश करते हैं, लेकिन वे अभी भी इससे संभल नहीं पा रहे हैं, लेकिन मैंने कर लिया। और अब पूरी तरह से चीजें बदल गई हैं। मुझे लगता है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म ने हर एक अभिनेता को अलग-अलग तरह के किरदार निभाने का मौका दिया है। लोगों ने उनके अभिनय को देखा और उसे पसंद भी किया।''
इमोशनल है देओल परिवार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक इंटरव्यू में बॉबी देओल ने अपने परिवार के भावनात्मक पहलू के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा, ''काफी मेहनत करने के बाद कुछ महत्वपूर्ण हासिल करने पर खुशी के आंसू आना एक स्वाभाविक और समझ में आने वाली प्रतिक्रिया है।'' बॉबी ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि मेरा पूरा परिवार बेहद भावुक है। सभी देओल पुरुष रोते हैं। हम इसके बारे में शर्मिंदा नहीं हैं। यह एक भावना है, जो बस वहां से (दिल) है। मुझे लगता है कि हर कोई रोता है, बस यह है कि ज्यादातर लोग इसके बारे में बात नहीं करते हैं। देओल भावुक लोग हैं, और हम इस तरह से खुश हैं।"
विज्ञापन
वर्कफ्रंट की बात करें तो बॉबी जल्द ही साउथ फिल्म 'कंगुवा' में नजर आएंगे। इस फिल्म में बॉबी साउथ के सुपरस्टार सूर्या के साथ स्क्रीन साझा करेंगे। फिल्म 'कंगुवा' का टीजर जारी किया जा चुका है। छोटे से टीजर में बॉबी देओल का कमाल का रूप देखने को मिला। बॉबी फिल्म में विलन का किरदार निभाते नजर आएंगे। बता दें कि 'कंगुवा' की टीम ने इस साल जनवरी में बॉबी देओल के जन्मदिन पर उनका पहला लुक जारी किया था।
Sonam Bajwa: सोनम बाजवा ने इस तरह की निर्माताओं की मदद, बोलीं, अपना मेकअप...