फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rashmika mandanna new film mysaa poster released with their title

Rashmika Mandanna: चेहरे पर खून और आंखों में क्रोध की ज्वाला लिए दिखीं रश्मिका, नई फिल्म के टाइटल का एलान

Fri, 27 Jun 2025 11:35 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Fri, 27 Jun 2025 11:35 AM IST
सार

Rashmika Mandanna New Film Poster: साउथ इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्म का पोस्टर जारी कर दिया गया है। एक्ट्रेस के लुक ने फैंस को हैरान कर दिया है। 

विज्ञापन
Rashmika mandanna new film mysaa poster released with their title
रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम- @rashmika_mandanna

विस्तार

'छावा' की शानदार सफलता के बाद रश्मिका मंदाना इस वक्त धनुष की 'कुबेर' में नजर आ रही हैं। अब अभिनेत्री की आगामी फिल्म का पोस्टर जारी कर दिया गया है। इसमें एक्ट्रेस बेहद खतरनाक लुक में दिख रही हैं, जिससे फिल्म को लेकर फैंस की बेसब्री बढ़ गई है। फिल्म निर्माताओं ने पोस्टर जारी करते हुए फिल्म के टाइटल की भी घोषणा कर दी है। जानें फिल्म का नाम…

विज्ञापन


रश्मिका मंदाना का नया अंदाज देखने को हो जाएं तेयार
साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने इंस्टाग्राम पर अपनी आगामी फिल्म का पोस्टर जारी किया है। इसमें अभिनेत्री का पहला लुक सामने आया है, जिसमें वो हाथ में हथियार लिए दिख रही हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस का चेहरा खून से लथपथ दिख रहा है और आंखों में क्रोध की ज्वाला धधक रही है। इसे पोस्टर को शेयर करते हुए रश्मिका मंदाना ने कैप्शन में लिखा, ‘मैं हमेशा आपको कुछ नया देने की कोशिश करती हूं। कुछ अलग, रोमांचक और यह उनमें से एक है।  एक ऐसा किरदार जिसे मैंने पहले कभी नहीं निभाया, एक ऐसी दुनिया जिसमें मैंने कभी कदम नहीं रखा और मेरा एक ऐसा रूप जिससे मैं भी अब तक नहीं मिली थी। यह बहुत ही खतरनाक है, जिस कारण मैं थोड़ा नर्वस हूं, लेकिन बहुत उत्साहित भी हूं।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rashmika Mandanna (@rashmika_mandanna)


क्या है फिल्म का टाइटल? 
इस पोस्टर को रिलीज करते हुए फिल्म निर्माताओं ने टाइटल की भी घोषणा कर दी है। रश्मिका मंदाना की इस आगामी फिल्म का नाम ‘मैसा’ है। इस फिल्म का निर्देशन रविंद्र पुले द्वारा किया जा रहा है, वहीं इसे अजय और अनिल सैय्यापुरेड्डी द्वारा निर्मित किया जा रहा है। इसके साथ ही फिल्म को चार भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। अब दर्शकों को फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा का इंतजार है। 

रश्मिका मंदाना का वर्कफ्रंट
रश्मिका मंदाना के करियर फ्रंट की बात करें तो इस समय अभिनेत्री धनुष की 'कुबेर' में नजर आ रही हैं। वहीं उनकी आगामी फिल्मों की बात करें, तो वह हिंदी फिल्म ‘थामा’ के अलावा एक साउथ फिल्म में भी नजर आएंगी। ‘थामा’ में आयुष्मान खुराना लीड रोल में हैं। साउथ फिल्म ‘गर्लफ्रेंड’ में रश्मिका, विजय देवरकोंडा के अपोजिट दिखेंगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed