फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda leave airport in same car are they making their romance official

Rashmika-Vijay: एक ही कार में रवाना हुए रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा, यूजर बोले- हमें शादी का इंतजार है

Wed, 18 Jun 2025 09:24 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 18 Jun 2025 09:24 AM IST
सार

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda: हाल ही में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एक साथ नजर आए हैं। दोनों की वीडियो वायल हैं। उनकी इस स्थिति को देखकर लोगों ने कहा है कि हम उनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda leave airport in same car are they making their romance official
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

साउथ के सुपरस्टार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के बीच रुमर्ड रोमांस फैंस के अंदर जिज्ञासा पैदा कर रहा है। फैंस उनके बारे में हर अपडेट जानना चाहते हैं। हाल ही में दोनों मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ नजर आए। हैरत की बात यह है कि दोनों एक साथ एक ही कार में बैठकर वहां से रवाना हुए। फैंस ने इस पर हैरानी जताई है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)




एक साथ कार में रवाना हुए रश्मिका-विजय
हाल ही में सामने आए एक वीडियो ने एक बार फिर विजय-रश्मिका के रिश्ते के बारे में अटकलों को हवा दे दी है। इससे फैंस उत्सुकता से सोच रहे हैं कि क्या वे एक दूसरे को डेट कर रहे हैं? बुधवार को विजय और रश्मिका दोनों एक दूसरे के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। दोनों एक साथ एक कार में वहां से रवाना हुए। पैपराजी पेज ताहिर जासूस समेत कई ऑफिशियल पेजिस पर दोनों का वीडियो शेयर किया गया है।

View this post on Instagram

A post shared by TAHIR JASUS007 (@tahirjasus)


वीडियो में दिखे दोनों के चेहरे
रश्मिका और विजय ने मास्क से अपने चेहरों को ढका हुआ था। हालांकि पैपराजी ने उनकी वीडियो बनाई जिसमें उनके चेहरों की झलक दिखाई दी। दोनों पीछे वाली सीट पर बैठे। इसके बाद उनकी कार वहां से रवाना हो गई। हालांकि कैमरों ने जोड़े की इस स्थिति को कैद कर लिया। ऐसा लग रहा था कि वे अपना प्रोफाइल कम रखने की कोशिश कर रहे थे।

यह खबर भी पढ़ें: Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा ने दीं धनुष की ‘कुबेर’ को शुभकामनाएं, रश्मिका को बताया अपना पसंदीदा कलाकार

Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda leave airport in same car are they making their romance official
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम- @thedeverakonda और @rashmika_mandanna

यूजर ने किए कमेंट
दोनों के वायरल वीडियो पर कई सोसल मीडिया यूजर्स ने रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा 'हम उनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं।' उसी यूजर ने लिखा है 'खूबसूरत रश्मिका और हैंडसम विजय।' कई दूसरे यूजर्स ने कमेंट बॉक्स में लाल दिल वाले इमोजी बनाए हैं।


रश्मिका और विजय का रिश्ता
रश्मिका और विजय के डेटिंग की खबरें लंबे समय से चल रही हैं। 2024 में, रश्मिका और विजय दोनों ने रिलेशनशिप में होने की बात स्वीकार की थी लेकिन अपने पार्टनर का नाम नहीं बताया था। 

रश्मिका और विजय का काम
आपको बता दें कि रश्मिका मंदाना जल्द ही शेखर कम्मुला की फिल्म 'कुबेरा' में धनुष और नागार्जुन के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वह जल्द ही 'थामा' और 'द गर्लफ्रेंड' में भी नजर आएंगी।। 
विजय देवरकोंडा जल्द ही फिल्म 'किंगडम' में नजर आएंगे। इस फिल्म में भाग्यश्री बोरसे और सत्यदेव भी हैं। यह फिल्म 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed