फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rapper and digital creator Santy Sharma YouTube Channel Deleted amid Viral CJP Controversy

शेंटी शर्मा का यूट्यूब चैनल डिलीट; क्या CJP पर टिप्पणी के बीच एक्शन? पोस्ट शेयर कर रैपर ने कही ये बात

Mon, 20 Jul 2026 01:26 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 20 Jul 2026 01:26 PM IST
सार

Santy Sharma YouTube Channel Deleted: रैपर और म्यूजिक आर्टिस्ट शेंटी शर्मा का यूट्यूब चैनल कथित तौर पर डिलीट कर दिया गया है। ऐसा दावा खुद शेंटी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में किया है।

विज्ञापन
Rapper and digital creator Santy Sharma YouTube Channel Deleted amid Viral CJP Controversy
शेंटी शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

शेंटी शर्मा को एक बड़ा झटका लगा है। उनका करीब 11 साल पुराना यूट्यूब चैनल डिलीट कर दिया गया है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पर उनकी टिप्पणी के बीच चैनल रिमूव हुआ है। शेंटी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर यह जानकारी दी है। 

विज्ञापन

क्या बहाल नहीं होगा शेंटी का यूट्यूब चैनल?
शेंटी का चैनल डिलीट होने की यह घटना उनके उस विवादित बयान के कुछ हफ्ते बाद हुई है, जिसमें उन्होंने CJP का जिक्र किया था। यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। शेंटी शर्मा के मुताबिक उनका यूट्यूब चैनल स्थाई रूप से डिलीट किया गया है और इसे बहाल नहीं किया जाएगा। उन्होंने लिखा है, 'मेरा चैनल सिर्फ एक प्लेटफॉर्म नहीं था। यह 11 साल के सपने, संघर्ष, यादों और अनगिनत घंटों की मेहनत था'।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या फिर से बनाएंगे चैनल?
शेंटी ने यह दावा किया है कि  CJP के बारे में टिप्पणी करने के बाद उन्हें ऑनलाइन नफरत भरे संदेशों का सामना करना पड़ा। रैपर का मानना है कि इस घटना का समय उस विवाद से जुड़ा है। उन्होंने आगे कहा कि वे चैनल भले बंद हो गया, लेकिन आवाज बंद नहीं हुई है। वे फिर नया चैनल बनाएंगे। बता दें कि शेंटी ने बेशक दावा किया है, लेकिन यूट्यूब की ओर से चैनल को हटाने और उनकी टिप्पणियों के बीच कोई संबंध बताने वाला कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

क्या थी शेंटी की टिप्पणी?
बता दें कि शेंटी शर्मा ने सीजेपी पर टिप्पणी करते हुए कथित तौर पर इसे 'इंटरनेट ड्रामा' कहा था। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा था, 'कॉकरोच जनता पार्टी' किसी गंभीर आंदोलन से ज्यादा इंटरनेट ड्रामा लगती है। आजकल, बहुत से लोग ऐसे अभियानों को चलाने वाले लोगों के बैकग्राउंड की जांच किए बिना ट्रेंड्स को फॉलो करते हैं। इस तथाकथित सीजेपी के संस्थापक का कथित तौर पर आम आदमी पार्टी से जुड़ाव रहा है। शेंटी शर्मा अपनी बेबाक राय और सोशल मीडिया पर उपस्थिति की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। सीजेपी के बारे में उनके हालिया बयान ने सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोरी थी। इससे उनके समर्थकों और आलोचकों के बीच तीखी बहस छिड़ गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed