फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ranya Rao Gold Smuggling Case Third Accused Sahil Jain Remanded to 14 Day Judicial Custody

Ranya Rao Case: रान्या राव केस में आया नया मोड़, तीसरे आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Wed, 02 Apr 2025 05:24 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 02 Apr 2025 05:24 PM IST
विज्ञापन
Ranya Rao Gold Smuggling Case Third Accused Sahil Jain  Remanded to 14 Day Judicial Custody
रान्या राव - फोटो : एक्स

रान्या राव सोना तस्करी मामले में एक नया मोड़ आया है। इस हाई-प्रोफाइल केस में तीसरे आरोपी साहिल जैन को विशेष आर्थिक अपराध कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आज यानी 2 अप्रैल 2025 को राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने साहिल को कोर्ट में पेश किया। उनकी हिरासत की अवधि खत्म होने के बाद यह फैसला लिया गया।

विज्ञापन

Aly Goni-Jasmin Bhasin: जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे जैस्मिन और अली गोनी, करीबी दोस्त ने किया खुलासा

विज्ञापन

रान्या ने जमानत के लिए खटखटाया कोर्ट का दरवाजा

दूसरी ओर, कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव ने जमानत के लिए कर्नाटक हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। मंगलवार को उनके वकील बी एस गिरीश ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की। इससे पहले निचली अदालतों ने उनकी जमानत को तीन बार खारिज कर दिया था। रान्या पर गंभीर आरोप हैं, जिसके चलते कोर्ट ने उन्हें राहत देने से इनकार किया था।
Sonakshi Sinha: दोस्तों के साथ पार्टी करती नजर आईं सोनाक्षी सिन्हा, तस्वीरें शेयर कर लिखा, 'यही जीवन है'

विज्ञापन

14 मार्च को गिरफ्तार हुई थीं अभिनेत्री

27 मार्च को बेंगलुरु की 64वीं सीसीएच सत्र अदालत ने उनकी जमानत याचिका ठुकराई थी। उससे पहले 14 मार्च को विशेष आर्थिक अपराध कोर्ट और मजिस्ट्रेट कोर्ट ने भी उनकी अर्जी नामंजूर कर दी थी। रान्या को 3 मार्च को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया था। उनके पास से 14.8 किलोग्राम सोना बरामद हुआ था, जिसे वह कथित तौर पर तस्करी करके ला रही थीं।

विज्ञापन

डीआरआई ने कोर्ट को दी ये जानकारी

डीआरआई ने कोर्ट को जानकारी दी है कि रान्या ने हवाला के जरिए सोना खरीदने की बात कबूल की है। जांच में यह भी सामने आया कि साहिल जैन इस तस्करी के नेटवर्क में अहम भूमिका निभा रहे थे। डीआरआई ने कस्टम्स एक्ट की धारा 108 के तहत जांच शुरू की है, ताकि इस मामले में वित्तीय अनियमितताओं और कानून के उल्लंघन की गहराई तक जाया जा सके। यह मामला तब शुरू हुआ जब रान्या को हवाई अड्डे पर पकड़ा गया। उनके पास बरामद सोने की कीमत करीब 12 करोड़ रुपये से ज्यादा आंकी गई है। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed