रणवीर सिंह: लाल बाग के राजा के दरबार पहुंचे 'धुरंधर' एक्टर; 'प्रलय' की शूटिंग के बीच लिया बप्पा का आशीर्वाद
Ranveer Singh Visits Lalbaugcha Raja: अभिनेता रणवीर सिंह अपनी आगामी फिल्म 'प्रलय' में व्यस्त हैं। इस बीच वे कल बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे।
विस्तार
फिल्म 'धुरंधर' के जरिए बॉक्स ऑफिस पर कब्जा करने वाले एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों आगामी फिल्म 'प्रलय' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस बीच समय निकालकर वे मुंबई के प्रसिद्ध लाला बाग के राजा के दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने बप्पा का आशीर्वाद लिया।
रणवीर ने बप्पा के दरबार में टेका माथा
रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उन्हें लाला बाग के राजा के दरबार में देखा जा सकता है। अभिनेता ने बप्पा के दर्शन कर प्रार्थना की। इसके बाद वे फैंस से भी रूबरू हुए।
रणवीर को देख उमड़ी फैंस की भीड़
मंदिर परिसर में रणवीर सिंह को देख लोगों की भीड़ उनसे मिलने के लिए पहुंचने लगी। एक्टर ने मुलाकात की। बप्पा के दर्शन करके वे जब बाहर आए तो बड़ी संख्या में फैंस जुट गए। अभिनेता ने भी सभी का अभिवादन किया।
एक्शन थ्रिलर फिल्म 'प्रलय' में दिखेंगे रणवीर
रणवीर सिंह ने 'प्रलय' की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में एक्टर न सिर्फ मुख्य भूमिका निभाएंगे, बल्कि प्रोड्यूसर की भूमिका भी संभालेंगे। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता के बाद रणवीर सिंह का यह पहला प्रोजेक्ट है। इस फिल्म को लेकर अभिनेता के फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। फिल्म में ‘लोका’ फेम एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शनी भी अभिनय करती नजर आएंगी।
रणवीर के घर जल्द गूंजेगी किलकारी
रणवीर सिंह की निजी जिंदगी की बात करें तो वे जल्द दीपिका पादुकोण के साथ अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। रणवीर और दीपिका पादुकोण पहले से एक बिटिया दुआ के माता-पिता हैं। बीते दिनों दुआ के जन्मदिन के मौके पर कपल ने अपने मैटरनिटी शूट की तस्वीरें साझा की थीं।