फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ranveer Allahbadia Pens a Heartfelt Note For Himself Details Inside

Ranveer Allahbadia: रणवीर अल्लाहबादिया ने खुद के लिए की भावुक पोस्ट, लिखा- जिंदगी एक तूफान है...

Tue, 15 Apr 2025 11:09 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 15 Apr 2025 11:09 AM IST
सार

Ranveer Allahbadia Instagram Post: रणवीर अल्लाहबादिया ने हाल ही में एक सोशल मीडिया पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने खुद के लिए भावुक बातें लिखी हैं। आइए जानते हैं कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने लिए क्या लिखा है...

विज्ञापन
Ranveer Allahbadia Pens a Heartfelt Note For Himself Details Inside
रणवीर अल्लाहबादिया की कुल संपत्ति - फोटो : Instagram

विस्तार

रणवीर अल्लाहबादिया ने सोमवार की रात (14 अप्रैल) अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसी पोस्ट साझा की, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया। बचपन की तस्वीरों के साथ उन्होंने अपनी जिंदगी के सफर को बयां किया। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने एक साधारण लड़के से लेकर मशहूर पॉडकास्टर बनने तक की कहानी बयां की। हालांकि, इस पोस्ट का असली जादू उनका अपने लिए लिखा एक गहरा और प्रेरक संदेश था। 

विज्ञापन

Tamannaah Bhatia: सिर्फ फिल्मों में ही नहीं छोटे पर्दे पर भी तमन्ना भाटिया ने खूब कमाया नाम, यहां देखें लिस्ट

विज्ञापन

खुद के लिए लिखी पोस्ट

रणवीर ने खुद को संबोधित करते हुए लिखा, “जिंदगी एक तूफान है। खुशियों को जी लो, मुश्किलों से सीखो। अपने साथ खड़े लोगों का ख्याल रखो। हर ठोकर के बाद और मजबूत बनो। जिंदगी के हर पल को शेर की तरह जियो। कभी पीछे मत हटो। रण-वीर: जंग के मैदान में बहादुरी से लड़ने वाला।” यह पोस्ट ऐसे समय में आया है, जब रणवीर हाल के विवादों के बाद एक नई शुरुआत कर रहे हैं। 
Aamir Khan: क्या वामसी पैडिपल्ली की फिल्म के लिए राजी हो गए आमिर खान? जल्द आधिकारिक एलान होने की चर्चा

View this post on Instagram

A post shared by Ranveer Allahbadia (@beerbiceps)


विवादों के बीच की जोरदार वापसी

इस साल की शुरुआत में रणवीर उस वक्त विवादों में घिर गए, जब समय रैना के शो इंडियाज गॉट लैटेंट का एक एपिसोड वायरल हुआ। शो में रणवीर ने एक कंटेस्टेंट से ऐसा सवाल पूछा, जो कई लोगों को आपत्तिजनक लगा। भले ही शो के पैनल ने इसे हल्के में लिया, लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा भड़क उठा। नेटिजन्स ने रणवीर और शो के मेकर्स की कड़ी आलोचना की और उनके सोशल मीडिया हैंडल को बंद करने की मांग की। कई जगहों पर पुलिस शिकायतें भी दर्ज हुईं। इसके बाद 30 मार्च को उन्होंने एक वीडियो लेट्स टॉक के जरिए धमाकेदार वापसी की। इस वीडियो में उन्होंने अपने फैंस से सीधे बात की, उनका साथ देने वालों का शुक्रिया अदा किया और भविष्य में जिम्मेदारी से कंटेंट बनाने का वादा किया। हाल ही में रणवीर के पॉडकास्ट में अभिनेता इमरान हाशमी नजर आए थे। इसमें दोनों ने कई पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed