फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ranveer Allahbadia Opens on what he lost and gain during igl controversy says samay raina will be back

Ranveer Allahbadia: IGL विवाद के बाद पहली बार रणवीर अल्लाहबादिया ने बताया क्या खोया? बोले- ‘समय वापस आएगा…’

Thu, 17 Apr 2025 09:33 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Thu, 17 Apr 2025 09:33 AM IST
सार

Ranveer Allahbadia: रणवीर अल्लाहबादिया ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन के दौरान फैंस के सवालों का जवाब दिया। इस दौरान यूट्यूबर ने विवाद के दौरान खोई-पाई चीजों का जिक्र किया और समय रैना को अपना भाई बताया। उन्होंने समय के कमबैक का भी संकेत दिया।
 

विज्ञापन
Ranveer Allahbadia Opens on what he lost and gain during igl controversy says samay raina will be back
रणवीर अल्लाहबादिया - फोटो : Instagram

विस्तार

‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में रणवीर अल्लाहबादिया के आपत्तिजनक विवाद के बाद से वह काफी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। हालांकि, यूट्यूबर ने अपने पॉडकास्ट को फिर से शुरू किया है। वह एक कमबैक की तैयारी में हैं। इस साल के शुरुआत में काफी आलोचना झेलने के बाद अब रणवीर खुद को स्थिर कर रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया के माध्यम से उन्होंने अपने फैंस के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने समय रैना के कमबैक की बात भी कही। 

विज्ञापन


विवाद ने कैसे प्रभावित किया समय रणवीर को?
इंस्टाग्राम पर ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन के दौरान, रणवीर ने अपने फैंस के सवालों का जवाब दिया। जब उनसे पूछा गया कि इस विवाद ने उन्हें कैसे प्रभावित किया। उन्होंने लिखा, ‘खोया: स्वास्थ्य, पैसा, अवसर, प्रतिष्ठा, मानसिक स्वास्थ्य, शांति, माता-पिता की संतुष्टि और भी बहुत कुछ। पाया: परिवर्तन, आध्यात्मिक विकास, दृढ़ता। धीरे-धीरे वह सब वापस पाने की दिशा में काम करूंगा जो खो गया है। काम को बोलने दो।’ यह पहली बार था जब रणवीर ने खुले तौर पर विवाद से प्रभावित हुई चीजों पर बात की। 

विज्ञापन


इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: 'इंडियाज गॉट लैटेंट' विवाद के बाद अपूर्वा मखीजा ने छोड़ दिया मुंबई का घर? जानिए क्यों लग रहीं अटकलें
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा- ‘पिक्चर अभी बाकी है’
रणवीर अल्लाहबादिया से जब यह पूछा गया कि क्या वह समय रैना के संपर्क में हैं? इस पर उन्होंने पूरे दिल से जवाब दिया, ‘समय वापस आएगा... पिक्चर अभी बाकी है।’ रणवीर ने कहा कि विवाद ने वास्तव में उन सभी को करीब ला दिया है। ‘समय वापस आएगा। घटनाओं के बाद हम सभी करीब आ गए हैं। अच्छे समय के साथ-साथ बुरे समय में भी एक-दूसरे के साथ खड़े हैं। मेरा भाई एक मीडिया लीजेंड है। भगवान हम सभी पर नजर रख रहे हैं। बस इतना कहना चाहता हूं, आशीष चंचलानी और द रिबेल किड से भी प्यार करता हूं। पिक्चर अभी बाकी है।’ 


यह खबर भी पढ़ें: Phule Controversy: ‘फुले’ की रिलीज पर रोक लगने से भड़के अनुराग कश्यप, बोले- कोई मुझे समझाओ असली बेवकूफ कौन है?


क्या है विवाद?
दरअसल, ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ के एक एपिसोड में रणवीर अल्लाहबादिया ने माता-पिता को लेकर एक आपत्तिजनक कमेंट किया था। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद उनकी खूब आलोचना हुई। रणवीर, आशीष और अपूर्वा सहित शो की टीम के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज की गईं। सुप्रीम कोर्ट ने भी रणवीर के कमेंट पर उन्हें फटकार लगाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed