फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ranjeet talks about old days said heroes would not wake up before 2 pm For a 10 am shift then start shooting

Rajesh Khanna: काका के लिए परवीन बाबी खूब बनीं साकी, राजेश खन्ना की शराब पीने की आदतों का दिलचस्प खुलासा

Sun, 07 Apr 2024 01:22 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Sun, 07 Apr 2024 01:22 PM IST
सार


दिग्गज अभिनेता रंजीत फिल्मों में नकारात्मक किरदार निभाने के लिए मशहूर हैं। कई फिल्मों में उन्हें शराब पीते और धूम्रपान करते हुए दिखाया गया है, लेकिन असल जिंदगी में रंजीत ने कभी शराब और सिगरेट हाथ भी नहीं लगाया है।

विज्ञापन
Ranjeet talks about old days said heroes would not wake up before 2 pm For a 10 am shift then start shooting
रंजीत राजेश खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

दिग्गज अभिनेता रंजीत ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। 'नमक हलाल' से लेकर 'लावारिश' जैसी फिल्मों में निभाए गए उनके विलेन वाले किरदार को लोग आज भी याद करते हैं। पिछले दिनों अभिनेता एक इंटरव्यू में बीते दिनों को याद करते दिखाई दिए। उसी इंटरव्यू के दौरान रंजीत ने दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना से लेकर नीतू कपूर और मौसमी चटर्जी जैसे स्टार्स के बारे में भी कई दिलचस्प खुलासे किए। 
विज्ञापन


कभी शराब को नहीं लगाया हाथ 
दिग्गज अभिनेता रंजीत फिल्मों में नकारात्मक किरदार निभाने के लिए मशहूर हैं। कई फिल्मों में उन्हें शराब पीते और धूम्रपान करते हुए दिखाया गया है, लेकिन असल जिंदगी में रंजीत ने कभी शराब और सिगरेट हाथ भी नहीं लगाया है। अभिनेता कहते हैं, 'उन दिनों मैं अपने घर पर लगभग हर दिन पार्टियों का आयोजन करता था, लेकिन मैंने कभी शौक के लिए भी शराब को हाथ नहीं लगाया।'
विज्ञापन


Kriti Sanon: स्टार किड्स को बेहतर भूमिकाएं मिलने से निराश महसूस करने लगी थीं कृति, अभिनेत्री ने किया खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेश खन्ना थे पीने के शौकीन 
रंजीत अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'मेरा घर जुहू में था और मेरे माता-पिता दिल्ली में रहते थे। लगभग हर शाम को काम खत्म करने के बाद मेरे सभी साथ कलाकार मेरे घर पर पार्टी करने के लिए पहुंचते थे। आप नाम लीजिए और मैं कहूंगा हां ये भी मेरी पार्टी का हिस्सा हुआ करते थे। सुनील दत्त से लेकर राज कुमार, संजय खान, फिरोज खान, धर्मेंद्र और शत्रुघ्न सिन्हा तक सभी मेरी इन पार्टियों में आते थे। राजेश खन्ना पीने के काफी शौकीन थे। वे एक रात में एक-दो बोटल समाप्त कर देते थे। अभिनेताओं के अलावा कई अभिनेत्रियां भी मेरी पार्टी में आती थीं। तब माहौल अलग था। नीतू कपूर भिंडी बनाती थीं और रीना रॉय पराठे बना लेती थीं। परवीन बॉबी ड्रिंक्स बनाने के लिए मशहूर थीं। उन दिनों सब मिलकर काम करते थे।'

Shahid Kapoor-Ishaan Khatter: मां के साथ दिखे शाहिद कपूर और ईशान खट्टर, मां-बेटों का रिश्ता देख भावुक हुए लोग

सेट पर देर से पहुंचते थे हीरो 
जब रंजीत से पूछा गया कि इतनी देर तक पार्टी करने के बाद अगले दिन सब काम पर कैसे जाते थे। इस सवाल के जवाब में रंजीत कहते हैं, 'उन दिनों कोई भी हीरो सुबह की शिफ्ट में लंच से पहले नहीं पहुंचा करते थे। ये हीरो लोग दोपहर को दो बजे जगते ही थे। फिर आराम से सेट पर आते थे। मैं उन दिनों कई शिफ्ट में काम करता था तो मैं किसी हीरो का इंतजार नहीं करता था। मैं अपने हिस्से का शूट खत्म करके दूसरे फिल्म की शूटिंग के लिए निकल जाया करता था।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed