{"_id":"66124aa8c0e274bc5603ba5a","slug":"shahid-kapoor-and-ishaan-khattar-seen-with-mother-neelima-azeem-in-bandra-fans-got-emotional-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahid Kapoor-Ishaan Khatter: मां के साथ दिखे शाहिद कपूर और ईशान खट्टर, मां-बेटों का रिश्ता देख भावुक हुए लोग","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Shahid Kapoor-Ishaan Khatter: मां के साथ दिखे शाहिद कपूर और ईशान खट्टर, मां-बेटों का रिश्ता देख भावुक हुए लोग
Sun, 07 Apr 2024 12:59 PM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Sun, 07 Apr 2024 12:59 PM IST
सार
शाहिद और ईशान को शनिवार रात बांद्रा में देखा गया था। इस दौरान उनकी मां नीलिमा अजीम भी उनके साथ थी। दोनों ने अपनी मां के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई थी।
विज्ञापन
शाहिद कपूर, ईशान खट्टर और नीलिमा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अभिनेता शाहिद कपूर पिछले दिनों अपनी फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' को लेकर चर्चा में थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा कारोबार किया था। वहीं, ईशान खट्टर आखिरी बार फिल्म 'पिप्पा' में नजर आए थे। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। हाल ही में, दोनों भाई अपनी मां के साथ मुंबई के बांद्रा इलाके में दिखाई दिए।
विज्ञापन
मां के साथ दिया प्यारा सा पोज
शाहिद और ईशान को शनिवार रात बांद्रा में देखा गया था। इस दौरान उनकी मां नीलिमा अजीम भी उनके साथ थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों ने अपनी मां के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई थी। इस मौके पर शाहिद और ईशान बेहद साधारण लुक में नजर आए।
विज्ञापन
यूजर्स ने लुटाया प्यार
इस वीडियो में शाहिद कपूर अपनी मां का हाथ पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर खिंचाने के बाद उन्होंने बड़े ही आदर के साथ अपनी मां को कार में बिठाया। मां-बेटे के इस रिश्ते को देखकर सोशल मीडिया यूजर भी भावुक हो उठे। प्रशंसकों ने शाहिद और ईशान की खूब तारीफ की। यूजर्स को दोनों पर इतना प्यार आया कि उन्होंने वीडियो का कमेंट बॉक्स हार्ट वाले इमोजी से भर दिया।
विज्ञापन
पोते के जन्म के बाद सातवें आसमान पर थीं दादी मां
शाहिद कपूर की मां नीलिमा अजीम ने पोते जैन के जन्म के बाद काफी खुशी मनाई थी। उन्होंने कहा था कि जैन के आने के बाद शाहिद और मीरा का परिवार पूरा हो गया हैं। नीलिमा ने तो यह तक कह दिया था कि वह उन दिनों सातवें आसमान पर थीं। अपने पोते के दुनिया में आने के बाद उन्होंने कई साक्षात्कार दिए थे और अपने परिवार को लेकर मजेदार बातें बताई थी। उन्होंने उस वक्त को अपनी जिंदगी का सबसे अच्छा दौर करार दिया था। दादी मां अपनी पोती मीशा और पोते जैन को खूब प्यार करती हैं।
Sports Films: बॉक्स ऑफिस के मैदान में इन स्पोर्ट्स फिल्मों ने तोड़े थे रिकॉर्ड, भारत के बाहर भी छापे थे नोट