फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Randeep Hooda reacts Sarabjit Singh Killer Amir Sarfaraz demise in Lahore says today Justice Has Been Served

Randeep Hooda: सरबजीत सिंह के हत्यारे अमीर सरफराज की मौत पर रणदीप हुड्डा ने दी प्रतिक्रिया, बोले- आज न्याय हुआ

Sun, 14 Apr 2024 11:48 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 14 Apr 2024 11:48 PM IST
सार

भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह के हत्यारे अमीर सरफराज तांबा की लाहौर में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। अब उसकी मौत पर प्रतिक्रिया देते हुए रणदीप हुड्डा ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट साझा किया।

विज्ञापन
Randeep Hooda reacts Sarabjit Singh Killer Amir Sarfaraz demise in Lahore says today Justice Has Been Served
रणदीप हुड्डा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सरबजीत सिंह की हत्या के आरोपी अमीर सरफराज तांबा की रविवार को पाकिस्तान के लाहौर में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बताया गया कि अमीर सरफराज तांबा पर इस्लामपुरा इलाके में मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने हमला किया और उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। वहीं अब इस घटना पर सरबजीत सिंह की बायोपिक में सरबजीत सिंह की भूमिका निभाने वाले अभिनेता रणदीप हुड्डा ने प्रतिक्रिया दी।

विज्ञापन

Randeep Hooda reacts Sarabjit Singh Killer Amir Sarfaraz demise in Lahore says today Justice Has Been Served
रणदीप हुड्डा की पोस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

रणदीप ने दी यह प्रतिक्रिया
आज 14 अप्रैल को सरबजीत सिंह के हत्यारे अमीर सरफराज तांबा की मौत पर प्रतिक्रिया देते हुए रणदीप हुड्डा ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा, 'कर्म। धन्यवाद 'अज्ञात पुरुष' मेरी बहन दलबीर कौर को याद कर रहा हूं और स्वपनदीप और पूनम को प्यार भेज रहा हूं। आज शहीद सरबजीत सिंह को कुछ न्याय मिला।'
GOAT: 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' का पहला गाना 'व्हिसल पोडु' रिलीज, फैंस पर चला विजय की आवाज के साथ मूव्स का जादू

विज्ञापन
विज्ञापन

2013 में की गई थी सरबजीत की हत्या
कोट लखपत जेल के अंदर अमीर सरफराज तांबा और कैदियों द्वारा लगभग एक सप्ताह तक हमला किए जाने के बाद 26 जून 2013 को सरबजीत की मृत्यु हो गई। उन्हें 23 वर्षों तक लाहौर की कोट लखपत जेल में रखा गया। अमीर सरफराज तांबा ने भारतीय नागरिक सरबजीत की ईंटों और लोहे की छड़ों हमला कर हत्या कर दी थी। उसने आईएसआई के इशारे पर सरबजीत को मौत के घाट उतारा था।
Elvish Yadav: बेहद महंगी कार के साथ नजर आए एल्विश यादव, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

विज्ञापन

सरबजीत सिंह की बायोपिक
वहीं बात करें सरबजीत सिंह की बायोपिक के बारे में तो रणदीप हुड्डा अभिनीत 'सरबजीत' 2016 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन, दर्शन कुमार और ऋचा चड्ढा सहित अन्य ने भी अभिनय किया था। ओमंग कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म में दिखाया गया है कि सरबजीत नशे में अनजाने में भारत-पाक सीमा पार कर जाता है और पाकिस्तानी सेना उसे पकड़ लेती है। उसकी बहन दलबीर न्याय के लिए लड़ रही है और अपने भाई को निर्दोष साबित कर रही है।
Firing at Salman khan House : सलमान खान से मिलने पहुंचे राज ठाकरे, अर्पिता ने भी घर पहुंचकर जाना भाई का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed