{"_id":"65ddfc8afa707a2aa7070187","slug":"randeep-hooda-and-ileana-dcruz-film-tera-kya-hoga-lovely-trailer-released-today-and-release-date-is-also-out-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tera Kya Hoga Lovely: समाज के काले पक्ष को दिखाएगी इलियाना की फिल्म, ट्रेलर के साथ रिलीज डेट का भी खुलासा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Tera Kya Hoga Lovely: समाज के काले पक्ष को दिखाएगी इलियाना की फिल्म, ट्रेलर के साथ रिलीज डेट का भी खुलासा
Tue, 27 Feb 2024 08:49 PM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Tue, 27 Feb 2024 08:49 PM IST
सार
फिल्म 'तेरा क्या होगा लवली' का ट्रेलर आज रिलीज हो चुका है। इस फिल्म के ट्रेलर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस फिल्म की कहानी 'लवली' के इर्द-गिर्द बुनी गई है।
विज्ञापन
इलियाना डिक्रूज रणदीप हुड्डा
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'तेरा क्या होगा लवली' का ट्रेलर आज यानि 27 फरवरी को जारी कर दिया गया। इस फिल्म में इलियाना के अलावा रणदीप हुडा भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म के ट्रेलर को देखकर दर्शकों में अभी से ही इस फिल्म के लिए काफी उत्साह देखने को मिल रहा हैं। दर्शकों के उत्साह को दोगुणा करने के लिए मेकर्स ने ट्रेलर के साथ फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया है।
'तेरा क्या होगा लवली' का ट्रेलर
फिल्म 'तेरा क्या होगा लवली' का ट्रेलर आज रिलीज हो चुका है। इस फिल्म के ट्रेलर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस फिल्म की कहानी 'लवली' के इर्द-गिर्द बुनी गई है। 'लवली' एक ऐसी लड़की है जिसका रंग साफ नहीं है और उसके माता-पिता को उसकी शादी करनी है, लेकिन 'लवली' के सांवलेपन की वजह से उसे कोई दूल्हा नहीं मिल रहा है। फिल्म में 'लवली' के किरदार को इलियाना डिक्रूज निभाती नजर आ रही हैं।
Aamir-Kiran: तलाक की खबर से बेटे आजाद को न लगे सदमा इसलिए..., आमिर से अलग होने को लेकर किरण का एक और खुलासा
विज्ञापन
दहेज-प्रथा पर चोट करेगी इलियाना की फिल्म
रणदीप हुड्डा और इलियाना डिक्रूज की यह फिल्म समाज के काले सच को उजागर करेगी। इस फिल्म के ट्रेलर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि 'लवली' के सांवले रंग की वजह से उसके माता-पिता को कितनी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेलर के एक दृश्य में लवली के पिता से दहेज देने को कहा जा रहा है। वहीं, 'लवली' को कई लड़केवाले रिजेक्ट करके जाते हुए दिखाई देते हैं। यह फिल्म समाज में फैले खूबसूरती के खोखले मानदंडों पर भी चोट करती नजर आएगी।
'तेरा क्या होगा लवली' की रिलीज डेट
अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से फिल्म 'तेरा क्या होगा लवली' के ट्रेलर को साझा किया है। उन्होंने ट्रेलर के कैप्शन में लिखा है, 'लवली की लाइफ में एक चीज हमेशा पक्की है, बैक-टू-बैक सियाप्पा।' सोशल मीडिया पर फिल्म का ट्रेलर काफी वायरल हो रहा है। वहीं, इस फिल्म की रिलीज डेट की बात करें तो इलियाना की यह फिल्म 'अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस' यानि 8 मार्च 2024 पर रिलीज की जाएगी।

View this post on Instagram
A post shared by Sony Pictures Films India (@sonypicsfilmsin)