Aamir-Kiran: तलाक की खबर से बेटे आजाद को न लगे सदमा इसलिए..., आमिर से अलग होने को लेकर किरण का एक और खुलासा
गौरतलब है कि आमिर खान और किरण राव ने साल 2021 में अपनी 16 साल की शादी के रिश्ते को खत्म कर दिया था। हालांकि, इसके बाद भी दोनों के संबंधों में कोई मनमुटाव नहीं आया। आमिर और किरण कई मौके पर साथ नजर आते रहे। हाल ही में आमिर की बेटी आयरा की शादी में भी किरण राव मौजूद रही, वहीं ये साथ में काम भी करते रहे। आमिर खान फिल्म 'लापता लेडीज' से निर्माता के तौर पर जुड़े हुए हैं। फिल्म के प्रमोशन में भी वे साथ नजर आ रहे हैं। इस दौरान ये पूर्व जोड़ी अपने तलाक पर भी खुलकर बात कर रही है।
हाल ही में एक साक्षात्कार में किरण ने कहा, 'आमिर ने इस तलाक को इस तरह से संभाला कि हमारे 12 साल का बेटे आजाद राव खान को इसका कोई बुरा प्रभाव न पड़े। तलाक के बाद एक-दूसरे के साथ हम अच्छे संबंध बनाए रखने सफल रहे। उस समय हमने तय किया कि अब हमे अलग होना है और समाज की नजर में हमारा जो रिश्ता है, उसे खत्म करना है। हमने इस चीज को सहज तरीके से लिया क्योंकि हम नहीं चाहते थे कि इस रिश्ते के खत्म होने से और इसके सार्वजनिक घोषणा से आजाद को कोई दिक्कत या आघात पहुंचे।
Yami Gautam : यामी को मिली खुशखबरी, नहीं लगाया गया है फिल्म ‘आर्टिकल 370’ पर खाड़ी देशों में बैन
हाल ही में एक अन्य साक्षात्कार में आमिर खान ने एक दिलचस्प किस्सा साझा किया था, जहां उन्होंने बताया था कि एक पति के रूप में उनमें क्या कमियां है। आमिर ने कहा था, 'एक दिन शाम को हम साथ में बैठे हुए थे। मैंने किरण से पूछा कि एक पति के रूप में मुझमें क्या कमी थी। मैं अपनी जिंदगी में क्या सुधार कर सकता हूं।' इसके बाद किरण ने बाकायदा मुझे 15-20 प्वाइंट्स लिखवाए और कहा इन पर सुधार करो'।
Pankaj Udhas: गजल गायक पंकज उधास को पहले गाने के लिए मिले थे 51 रुपये, फिर ऐसे बने करोड़ों के मालिक
फिलहाल आमिर और किरण 'लापता लेडीज' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म में नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव और रवि किशन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का स्क्रीनप्ले और डायलॉग स्नेहा देसाई ने लिखा है। यह फिल्म एक मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Gauri Khan: शाहरुख खान से शादी के बाद मुबंई में नहीं बसना चाहती थीं गौरी खान, फिर इस वजह से बदला फैसला