Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ramayana full cast: Ranbir Kapoor Yash Sai Arun Govil Ravi Dubey Lara who plays whom In Nitesh Tiwari Movie

रामायण स्टाकास्ट: मेघनाद बन राघव जुयाल ने दिखाया रौद्र रूप, नितेश तिवारी की फिल्म में किसने निभाया कौन-सा रोल?

Thu, 05 Nov 2026 10:11 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 05 Nov 2026 10:11 AM IST
सार

  • Ramayana Starcast: नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म 'रामायण' आज 05 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।
  • यह तो सभी को पता है कि फिल्म में रणबीर कपूर प्रभु श्रीराम बने हैं। साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में हैं।
  • इनके अलावा इस मेगा बजट फिल्म में और किसने क्या भूमिका अदा की है? जानिए

विज्ञापन
Ramayana full cast: Ranbir Kapoor Yash Sai Arun Govil Ravi Dubey Lara who plays whom In Nitesh Tiwari Movie
रामायण की स्टारकास्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म 'रामायण' की लंबे वक्त से चर्चा थी। अब दिवाली से पहले आज गुरुवार को फिल्म आखिर सिनेमाघरों में सज गई है। इसे भव्य स्तर पर बनाया गया है। इसकी मेकिंग में पानी की तरह पैसा बहाया गया है। बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा के कई दिग्गज और चर्चित सितारे इस फिल्म का हिस्सा बने हैं। राम की भूमिका में रणबीर तो सीता की भूमिका में साई पल्लवी हैं। इनके अलावा और किसके हिस्से में क्या किरदार है? जानिए पूरी स्टारकास्ट के बारे में...

विज्ञापन
Trending Videos

Ramayana full cast: Ranbir Kapoor Yash Sai Arun Govil Ravi Dubey Lara who plays whom In Nitesh Tiwari Movie
भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर - फोटो : Youtube- World Of Ramayana

रणबीर कपूर 
किरदार- प्रभु राम

अभिनेता रणबीर कपूर इस फिल्म में भगवान राम की भूमिका में हैं। फिल्म में मुख्य आकर्षण वे ही हैं। फिल्म की रिलीज से पहले ही उनके इस किरदार की काफी चर्चा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ramayana full cast: Ranbir Kapoor Yash Sai Arun Govil Ravi Dubey Lara who plays whom In Nitesh Tiwari Movie
साई पल्लवी - फोटो : अमर उजाला

साई पल्लवी
किरदार- माता सीता

साउथ की चर्चित अभिनेत्री साई पल्लवी ने माता सीता की भूमिका अदा की है। उनकी कास्टिंग पर शुरू से चर्चा रही। कुछ लोगों ने आलोचना भी की। 

 

विज्ञापन

Ramayana full cast: Ranbir Kapoor Yash Sai Arun Govil Ravi Dubey Lara who plays whom In Nitesh Tiwari Movie
यश - फोटो : अमर उजाला

यश
किरदार- रावण

इस फिल्म में भगवान राम की भूमिका के बाद अगर किसी किरदार की सबसे ज्यादा चर्चा हुई तो वह है लंकेश्वर की भूमिका। रावण का यह किरदार साउथ सुपरस्टार यश ने निभाया है। वे इस फिल्म के सह-निर्माता भी हैं।

Ramayana full cast: Ranbir Kapoor Yash Sai Arun Govil Ravi Dubey Lara who plays whom In Nitesh Tiwari Movie
रवि दुबे - फोटो : अमर उजाला

रवि दुबे
किरदार- लक्ष्मण

राम और सीता का जहां नाम होगा, वहां लक्ष्मण की उपस्थिति अपने आप दर्ज हो जाएगी। 'रामायण' का यह महत्वपूर्ण पात्र अभिनेता रवि दुबे ने अदा किया है।

Ramayana full cast: Ranbir Kapoor Yash Sai Arun Govil Ravi Dubey Lara who plays whom In Nitesh Tiwari Movie
अरुण गोविल - फोटो : अमर उजाला

अरुण गोविल
किरदार-दशरथ

रामानंद सागर के सीरियल 'रामायण' में अरुण गोविल ने भगवान राम की भूमिका निभाई थी। यह किरदार उन्होंने इतनी खूबसूरती से निभाया कि लोग उनमें राम को देखने लगे। अब नितेश तिवारी की 'रामायण' फिल्म में अरुण गोविल भी हैं। उन्होंने राजा दशरथ का रोल निभाया है।

Ramayana full cast: Ranbir Kapoor Yash Sai Arun Govil Ravi Dubey Lara who plays whom In Nitesh Tiwari Movie
लारा दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

लारा दत्ता
किरदार- कैकेयी

रामायण में राजा दशरथ की तीनों रानियों में माता कैकेयी का किरदार सबसे अहम है। इस फिल्म में यह भूमिका लारा दत्ता ने अदा की है।

Ramayana full cast: Ranbir Kapoor Yash Sai Arun Govil Ravi Dubey Lara who plays whom In Nitesh Tiwari Movie
काजल अग्रवाल - फोटो : इंस्टाग्राम@kajalaggarwalofficial

काजल अग्रवाल
किरदार-मंदोदरी

साउथ की चर्चित अभिनेत्री काजल अग्रवाल भी निर्देशक नितेश तिवारी की बहुचर्चित फिल्म 'रामायण' का हिस्सा हैं। वे लंका के राजा रावण की पत्नी मंदोदरी के किरदार में हैं। 

Ramayana full cast: Ranbir Kapoor Yash Sai Arun Govil Ravi Dubey Lara who plays whom In Nitesh Tiwari Movie
रकुल प्रीत - फोटो : अमर उजाला

रकुल प्रीत सिंह
किरदार- शूपर्णखा

फिल्म रामायण से अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह भी जुड़ी हैं। उन्होंने शूर्पणखा का किरदार निभाया है। 

Ramayana full cast: Ranbir Kapoor Yash Sai Arun Govil Ravi Dubey Lara who plays whom In Nitesh Tiwari Movie
'रामायण' - फोटो : अमर उजाला

अनुपम खेर
जटायु की आवाज

अभिनेता अनुपम खेर इस फिल्म से जुड़े हैं। वे लगातार इस फिल्म को लेकर बात भी कर रहे हैं। हालांकि, फिल्म में उन्होंने कोई किरदार नहीं निभाया है, बल्कि जटायु के किरदार की आवाज बने हैं।

Ramayana full cast: Ranbir Kapoor Yash Sai Arun Govil Ravi Dubey Lara who plays whom In Nitesh Tiwari Movie
सनी देओल - फोटो : पीटीआई

सनी देओल

किरदार- हनुमान
अभिनेता सनी देओल के किरदार की भी काफी चर्चा है। उन्होंने भगवान हनुमान का रोल अदा किया है। हालांकि, उनकी भूमिका 'रामायण' के दूसरे पार्ट में नजर आएगी। पहले फिल्म में उनका किरदार नहीं है। फिल्म के खत्म होने पर एक हल्की सी झलक है। मगर, उसमें भी चेहरा नहीं दिखाई दिया है।

Ramayana full cast: Ranbir Kapoor Yash Sai Arun Govil Ravi Dubey Lara who plays whom In Nitesh Tiwari Movie
विवेक ओबेरॉय - फोटो : अमर उजाला

ये सितारे भी हैं फिल्म का हिस्सा
इनके अलावा अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने विद्युत्जिह्व का किरदार निभाया है। कुणाल कपूर ने इंद्र का रोल किया है। शीबा चड्ढा को मंथरा की भूमिका अदा करते देखा गया है। वहीं, मुकेश तिवारी का किरदार महर्षि अगस्त्य का है।

Ramayana full cast: Ranbir Kapoor Yash Sai Arun Govil Ravi Dubey Lara who plays whom In Nitesh Tiwari Movie
राघव जुयाल - फोटो : सोशल मीडिया

राघव जुयाल
किरदार- मेघनाद

अभिनेता राघव जुयाल ने मेघनाद का रोल किया है। फिल्म में उनका रौद्र अवतार दिखा है। राघव के अभिनय की काफी चर्चा हो रही है।

Ramayana full cast: Ranbir Kapoor Yash Sai Arun Govil Ravi Dubey Lara who plays whom In Nitesh Tiwari Movie
राघव मल्होत्रा-यश - फोटो : सोशल मीडिया

नमित मल्होत्रा के बेटे ने निभाया ये रोल
फिल्म 'रामायण' में निर्माता नमित मल्होत्रा के बेटे राघव मल्होत्रा भी नजर आए हैं। उन्होंने फिल्म में युवा रावण की भूमिका निभाई है। फिल्म की शुरुआत में युवा दशानन की झलक है। राघव मल्होत्रा युवा दशानन के रोल में वीणा बजाते हुए संगीत की साधना करते दिखे हैं। उनकी मां उन्हें रोकते हुए समझाती हैं कि उन्हें केवल कला और संगीत तक सीमित नहीं रहना। उनके किरदार की अब खूब चर्चा हो रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed