{"_id":"689aff7eb585301e1407266b","slug":"ramayana-controversy-mukesh-khanna-on-ranbir-kapoor-casting-debate-in-nitesh-tiwari-bigges-indian-film-2025-08-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mukesh Khanna: राजा राम के किरदार में रणबीर कपूर को देख खुश नहीं हैं मुकेश खन्ना? 'रामायण' को लेकर जताई चिंता","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Mukesh Khanna: राजा राम के किरदार में रणबीर कपूर को देख खुश नहीं हैं मुकेश खन्ना? 'रामायण' को लेकर जताई चिंता
Tue, 12 Aug 2025 02:30 PM IST
हिमांशु सोनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सोनी
Updated Tue, 12 Aug 2025 02:30 PM IST
सार
Mukesh Khanna On Ranbir Kapoor Doing Ramayana: फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर के राजा राम के किरदार में दिखने पर 'शक्तिमान' मुकेश खन्ना ने अपनी राय दी है।
विज्ञापन
मुकेश खन्ना
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड के सुपरस्टार रणबीर कपूर जल्द ही निर्देशक नीतेश तिवारी की मच टॉक्ड अबाउट फिल्म ‘रामायण’ में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले हैं। यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी और इसके लिए करीब 4000 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है, जिससे ये अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्मों में से एक बन गई है। फिल्म का जहां दर्शक इंतजार कर रहे है, वहीं दिग्गज अभिनेता मुकेश खन्ना ने रणबीर की भूमिका को लेकर गहरी चिंता जताई है।
'रामायण' पर भारी ‘एनिमल’ की छवि?
‘शक्तिमान’ और टीवी सीरीज 'महाभारत' के भीष्म पितामह के रूप में पहचान बनाने वाले मुकेश खन्ना ने हाल ही में 'गैलेट इंडिया' के साथ एक इंटरव्यू में कहा कि वह रणबीर कपूर को ‘राम’ के रूप में देखने को लेकर आश्वस्त नहीं हैं। उन्होंने कहा कि राम कोई आम योद्धा नहीं थे, वो ‘मर्यादा पुरुषोत्तम’ थे। उनका चरित्र त्याग, संयम और विनम्रता की मिसाल है।
ये खबर भी पढ़ें: Raanjhanaa: ‘रांझणा’ के क्लाइमैक्स सीन में हुए AI बदलाव से उठे सवाल, विशेषज्ञों ने भी जताई आपत्ति
विज्ञापन
मुकेश का कहना है कि रणबीर एक बेहतरीन अभिनेता हैं, लेकिन फिल्म ‘एनिमल’ की हिंसक और उग्र छवि अभी भी उनके पीछे बनी हुई है। ऐसे में दर्शक उन्हें भगवान राम के रूप में स्वीकार करेंगे या नहीं, यह एक बड़ा सवाल है।
रामायण की भव्यता और स्टारकास्ट
फिल्म रामायण का निर्देशन नीतेश तिवारी कर रहे हैं, जिन्हें ‘दंगल’ और ‘छिछोरे’ जैसी सफल फिल्मों के लिए जाना जाता है। इस प्रोजेक्ट में रणबीर कपूर के अलावा यश रावण के किरदार में, साईं पल्लवी सीता के रूप में, रवि दुबे लक्ष्मण और सनी देओल हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे। सबसे खास बात यह है कि इस फिल्म के संगीत में ऑस्कर विजेता ए.आर. रहमान और हॉलीवुड संगीतकार हंस जिमर पहली बार साथ काम कर रहे हैं। यह जोड़ी इस प्रोजेक्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान दिला सकती है।
मुकेश खन्ना की चिंता कितनी जायज?
मुकेश खन्ना की चिंता सिर्फ रणबीर कपूर की छवि तक सीमित नहीं है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि क्या यह फिल्म अपने कथानक और प्रस्तुतिकरण में धार्मिक संवेदनाओं का सम्मान कर पाएगी? उन्होंने यह भी कहा कि रामायण को अगर आधुनिक स्टाइल में दिखाया गया, तो उसकी मूल आत्मा खो सकती है।
उन्होंने ये भी साफ किया कि उनका कोई निजी विरोध रणबीर कपूर से नहीं है, लेकिन एक आदर्श, संयमित और त्यागी चरित्र को निभाने के लिए केवल अच्छा अभिनय ही काफी नहीं होता- उस छवि को जीना होता है।
कब रिलीज होगी रामायण?
फिल्म 'रामायण' का पहला भाग 2026 की दिवाली पर रिलीज होगा, जबकि दूसरा भाग 2027 में आएगा। ये फिल्म भारत ही नहीं, वैश्विक दर्शकों को भी ध्यान में रखकर बनाई जा रही है।