Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ramayana Box Office Collection Day 6 Worldwide Ranbir Kapoor Yash Movie Cross Rs 800 Cr

रामायण बॉक्स ऑफिस: छठे दिन भी कायम रणबीर कपूर की फिल्म का दबदबा, वर्ल्डवाइड आंकड़ा 800 करोड़ के पार

Wed, 11 Nov 2026 08:30 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Wed, 11 Nov 2026 08:30 AM IST
सार

  • फिल्म 'रामायण' ने 5 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी।
  • अब रणबीर कपूर की मूवी बॉक्स ऑफिस पर हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है।
  • फिल्म ने भारत में 400 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है।

विज्ञापन
Ramayana Box Office Collection Day 6 Worldwide Ranbir Kapoor Yash Movie Cross Rs 800 Cr
रामायण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय सिनेमा में हर साल कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनाती हैं, लेकिन कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जिनकी कमाई की रफ्तार हर किसी को हैरान कर देती है। इन दिनों नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' कुछ ऐसा ही कमाल कर रही है।
विज्ञापन


रिलीज के महज छह दिनों में फिल्म ने दुनियाभर में 800 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। भारत से लेकर विदेशों तक फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है और बॉक्स ऑफिस पर कौन-कौन से नए रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

Ramayana Box Office Collection Day 6 Worldwide Ranbir Kapoor Yash Movie Cross Rs 800 Cr
रामायण - फोटो : इंस्टाग्राम@sargunmehta
कितना हुआ 'रामायण' का बिजनेस?
इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने मंगलवार यानी छठे दिन भारत में 94.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की घरेलू कमाई 440.45 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 526.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

दूसरी तरफ, विदेशों से फिल्म ने अब तक 297 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस तरह फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 823.50 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन

छठे दिन भी जारी रहा फिल्म का शानदार प्रदर्शन
'रामायण' की कमाई में छह दिनों बाद भी कोई बड़ी गिरावट देखने को नहीं मिली है। फिल्म ने सोमवार को भारतीय सिनेमा के इतिहास का सबसे ज्यादा कमाई करने वाला पहला सोमवार दर्ज किया था। इसके बाद मंगलवार को भाई दूज की छुट्टी का भी फिल्म को फायदा मिला। त्योहार, वीकडे टिकटों पर मिलने वाली छूट और दर्शकों के अच्छे रिस्पॉन्स की वजह से सिनेमाघरों में भीड़ बनी हुई है।

हालांकि, मंगलवार की कमाई सोमवार के मुकाबले करीब 12.5 फीसदी कम रही। सोमवार को फिल्म ने 107.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था, जबकि मंगलवार को यह आंकड़ा 94.10 करोड़ रुपये रहा।



हिंदी में हुई सबसे ज्यादा कमाई
छठे दिन फिल्म ने भारत में सभी भाषाओं को मिलाकर 94.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसमें सबसे बड़ा योगदान हिंदी वर्जन का रहा। हिंदी में फिल्म ने 76 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, कन्नड़ में 7.75 करोड़, तेलुगु में 4 करोड़, तमिल में 3.60 करोड़ और मलयालम में 2.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ। देशभर में फिल्म के 24 हजार से ज्यादा शो चलाए गए।
विज्ञापन

Ramayana Box Office Collection Day 6 Worldwide Ranbir Kapoor Yash Movie Cross Rs 800 Cr
रामायण - फोटो : अमर उजाला
नॉर्थ अमेरिका में भी बनाया रिकॉर्ड
'रामायण' ने विदेशी बाजारों में भी शानदार प्रदर्शन किया है। फिल्म ने अपने पहले सोमवार को नॉर्थ अमेरिका में 1.37 मिलियन डॉलर की कमाई की। इसके साथ ही यह किसी भारतीय फिल्म का नॉर्थ अमेरिका में अब तक का सबसे बड़ा फर्स्ट मंडे कलेक्शन बन गया है।

इस मामले में फिल्म ने 'धुरंधर 2' का पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वेंकी बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों के मुताबिक, 'रामायण' ने इस रिकॉर्ड को करीब 20.2 फीसदी के अंतर से पीछे छोड़ दिया।

दिलचस्प बात यह है कि 'धुरंधर: द रिवेंज' ने रिलीज के छठे दिन तक दुनियाभर में करीब 935 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था। हालांकि, छठे दिन उसकी ग्रॉस कमाई लगभग 67 करोड़ रुपये थी, जबकि 'रामायण' ने भारत में ही 110 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन किया।

Ramayana Box Office Collection Day 6 Worldwide Ranbir Kapoor Yash Movie Cross Rs 800 Cr
रामायण फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम
दो हिस्सों में रिलीज होगी 'रामायण'
'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' का निर्माण नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर किया है। यह दो हिस्सों में बनने वाली फिल्म सीरीज की पहली किस्त है।
  • फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आ रहे हैं।
  • वहीं, साई पल्लवी ने सीता, यश ने रावण और रवि दुबे ने लक्ष्मण की भूमिका निभाई है।
  • फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में 5 नवंबर 2026 को रिलीज हुई थी।
  • इसका दूसरा पार्ट दिवाली 2028 में रिलीज होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed