Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ramayana Box Office Collection Day 10 Ranbir Kapoor Yash Movie Cross Over 1200 Cr Worldwide

रामायण बॉक्स ऑफिस: रणबीर-यश की फिल्म ने 10वें दिन की 'एनिमल' से दोगुना कमाई, वर्ल्डवाइड आंकड़ा 1200 करोड़ के पार

Sun, 15 Nov 2026 08:23 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Sun, 15 Nov 2026 08:23 AM IST
सार

  • 'रामायण' 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।
  • इसमें रणबीर ने भगवान 'राम', साई पल्लवी ने माता 'सीता' और यश ने 'रावण' का किरदार निभाया है।
  • नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म दो भागों में आएगी और इसका दूसरा पार्ट 2027 या 2028 में आ सकता है।

विज्ञापन
Ramayana Box Office Collection Day 10 Ranbir Kapoor Yash Movie Cross Over 1200 Cr Worldwide
रामायण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों रणबीर कपूर और यश की फिल्म 'रामायण' का दबदबा देखने को मिल रहा है। रिलीज के साथ ही दर्शकों के बीच चर्चा बटोर रही इस माइथोलॉजिकल फिल्म की कमाई में दूसरे शनिवार को जबरदस्त उछाल आया है।
विज्ञापन


फिल्म ने न सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत की है, बल्कि दुनियाभर में भी 1200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। खास बात यह है कि दसवें दिन की कमाई के मामले में फिल्म ने रणबीर कपूर की पिछली रिलीज 'एनिमल' को भी काफी पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन
Trending Videos

Ramayana Box Office Collection Day 10 Ranbir Kapoor Yash Movie Cross Over 1200 Cr Worldwide
रामायण - फोटो : अमर उजाला
कितना हुआ 'रामायण' का कलेक्शन
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे शनिवार यानी रिलीज के दसवें दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 72.90 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। यह शुक्रवार की कमाई के मुकाबले 51.6 फीसदी की बढ़ोतरी है।

शुक्रवार को फिल्म ने भारत में 48.10 करोड़ रुपये कमाए थे। इस शानदार उछाल के साथ फिल्म का कुल घरेलू नेट कलेक्शन 685.60 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 819.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

Ramayana Box Office Collection Day 10 Ranbir Kapoor Yash Movie Cross Over 1200 Cr Worldwide
रामायण - फोटो : अमर उजाला
हिंदी वर्जन ने की सबसे ज्यादा कमाई
फिल्म की शनिवार की कमाई में हिंदी वर्जन का सबसे बड़ा योगदान रहा। हिंदी में फिल्म ने 18,557 शोज के जरिए 53.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके बाद कन्नड़ वर्जन ने 893 शोज से 5.40 करोड़ रुपये कमाए।

मलयालम और तमिल वर्जन ने 4.75-4.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। मलयालम के 1,127 और तमिल के 1,290 शोज हुए। वहीं, तेलुगु वर्जन ने 1,584 शोज के जरिए 4.25 करोड़ रुपये कमाए।

पांचों भाषाओं को मिलाकर शनिवार को फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी 45.5 फीसदी रही। भाषाओं के हिसाब से देखें तो मलयालम वर्जन की ऑक्यूपेंसी सबसे ज्यादा 83 फीसदी रही। तमिल में यह आंकड़ा 62.5 फीसदी और कन्नड़ में 58.8 फीसदी दर्ज किया गया। हिंदी की ऑक्यूपेंसी 41.9 फीसदी, जबकि तेलुगु की 39.1 फीसदी रही।
विज्ञापन

Ramayana Box Office Collection Day 10 Ranbir Kapoor Yash Movie Cross Over 1200 Cr Worldwide
रामायण - फोटो : अमर उजाला
विदेशों में भी फिल्म का जलवा
घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ विदेशी बाजारों में भी फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है। दसवें दिन विदेशों से फिल्म ने करीब 30 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 408.50 करोड़ रुपये पहुंच गया है। भारत के 819.50 करोड़ रुपये के ग्रॉस कलेक्शन को मिलाकर फिल्म की दुनियाभर में कुल कमाई 1,228 करोड़ रुपये हो गई है।

फिल्म की कुल वर्ल्डवाइड कमाई में भारतीय बाजार की हिस्सेदारी 66.7 फीसदी है, जबकि विदेशी बाजारों से 33.3 फीसदी कमाई हुई है। शनिवार को फिल्म का प्रति शो औसत कलेक्शन 32,454 रुपये रहा।

Ramayana Box Office Collection Day 10 Ranbir Kapoor Yash Movie Cross Over 1200 Cr Worldwide
रामायण - फोटो : अमर उजाला
दसवें दिन 'एनिमल' से कितनी आगे निकली 'रामायण'?
रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' से तुलना करें, तो 'रामायण' ने कमाई के मामले में बड़ा अंतर बना लिया है। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी 'एनिमल' ने रिलीज के दसवें दिन भारत में 36 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। वहीं, 'रामायण' ने इसी दिन 72.90 करोड़ रुपये कमाए हैं। यानी रणबीर की इस नई फिल्म ने दसवें दिन 'एनिमल' के मुकाबले दोगुने से भी ज्यादा कमाई की।

इन फिल्मों को छोड़ा पीछे
'रामायण' ने अब शाहरुख खान की 'जवान' ( 643.87 करोड़) और राजकुमार राव की 'स्त्री 2' (625.27 करोड़) के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। इससे पहले फिल्म ने शाहरुख खान की 'पठान' और रणबीर कपूर की पिछली रिलीज 'एनिमल' की लाइफटाइम कमाई को पीछे छोड़ दिया था। ऐसे में 'रामायण' दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 7वीं फिल्म बन गई है। अब यह जल्द ही आरआरआर को पीछे छोड़ने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed