ट्रोल के निशाने पर आया 'पेद्दी' का गाना 'हेल्लाल्लालो...'; लोगों ने लगाए अश्लीलता के आरोप, जानिए क्या कहा?
Peddi Song Controversy: राम चरण और जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'पेद्दी' को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते दिनों भोपाल में आयोजित एक इवेंट में फिल्म का गाना 'हेल्लाल्लालो...' लॉन्च हुआ। अब इस गाने पर अश्लीलता के आरोप लग रहे हैं।
विस्तार
राम चरण, जान्हवी कपूर और 'पेद्दी' टीम ने बीते दिनों भोपाल में आयोजित एक इवेंट में शिरकत की। इसी म्यूजिकल इवेंट में फिल्म का गाना 'हलालल्लो' लॉन्च किया गया। यह गाना राम चरण, जान्हवी कपूर और श्रुति हासन पर फिल्माया गया है। रिलीज के बाद इस गाने पर नेटिजंस का गुस्सा फूट रहा है। गाने पर अश्लीलता के आरोप लग रहे हैं।
डांस नंबर को लोगों ने बताया अश्लील!
फिल्म 'पेद्दी' की रिलीज से पहले हाल ही में भोपाल में म्यूजिक इवेंट आयोजित हुआ। यहां रिलीज हुआ फिल्म का गाना 'हेल्लाल्लालो...' ट्रोल्स के निशाने पर आ गया है। इस गाने की खूब आलोचना हो रही है। गाने में श्रुति हासन और जान्हवी कपूर के डांस मूव्स को लेकर नेटिजंस नाराजगी जता रहे हैं। एनर्जी से भरपूर इस सॉन्ग में श्रुति हासन नजर आ रही हैं। वहीं, जान्हवी कपूर भी गाने के एक सीन में राम चरण के साथ दिखाई दीं। यह एक डांस नंबर बताया जा रहा है।
Telugu industry and their obsession with cheap dance moves ☠️
— Mr SP (@Lonely_prabh) May 24, 2026
I heard this song of #Peddi movie yesterday, The dance moves of the song seemed very vulgar and women objectifying.
Why did an actor who has been a part of an Oscar winning movie feel the need to have such an item… pic.twitter.com/UdkdYY4nH5
नेटिजंस ने पूछा- 'ऐसे डांस नंबर की क्या जरूरत महसूस हुई'?
इवेंट के बाद इस गाने को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज कर दिया गया है। मगर, डिजिटल वर्जन रिलीज होने के साथ ही इसे ट्रोल किया जा रहा है। साल 2026 के जमाने के हिसाब से इसकी प्रासंगिकता और इसके अश्लील डांस स्टेप्स को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'तेलुगू इंडस्ट्री और सस्ती डांस फिल्मों के प्रति उनका जुनून। फिल्म 'पेद्दी' का यह गाना सुना। इस गाने के डांस मूव्स बहुत ही अश्लील हैं, जो महिलाओं को एक वस्तु की तरह दिखाने वाले लगे। एक ऐसा एक्टर जो ऑस्कर जीतने वाली फिल्म का हिस्सा रह चुका है, उसे इस तरह के आइटम नंबर की क्या जरूरत महसूस हुई?
कब रिलीज होगी पेद्दी?
'पेद्दी' का यह गाना रक्षिता सुरेश ने गाया है। इसे मशहूर संगीतकार ए.आर. रहमान ने कंपोज किया है। वहीं, कुछ यूजर्स पूछ रहे हैं कि क्या इस गाने को किसी ऐसे व्यक्ति ने कोरियोग्राफ किया है, जिसने अपने किसी सहकर्मी का उत्पीड़न किया था? बता दें कि 'पेद्दी' एक स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है। यह 04 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।