फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   ram charan and sukumar film RC 17 script about to complete shooting will start soon update on actor look

RC 17: 'आरसी 17' की स्क्रिप्ट लगभग पूरी, इस दिन से शुरू होगी राम चरण और सुकुमार की फिल्म की शूटिंग!

Thu, 01 Aug 2024 05:51 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 01 Aug 2024 05:51 PM IST
सार

राम चरण और सुकुमार ने दूसरी बार फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। उनकी फिल्म का अस्थाई नाम 'आरसी 17' है। वहीं अब फिल्म पर नई जानकारी सामने आई है। 

विज्ञापन
ram charan and sukumar film RC 17 script about to complete shooting will start soon update on actor look
राम चरण और सुकुमार - फोटो : एक्स: @aryasukku

विस्तार

राम चरण इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'गेम चेंजर' को लेकर चर्चा में बने हुआ हैं। उनके बाद अन्य कई फिल्में भी कतार में हैं, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में यह राम चरण ने अपनी नई फिल्म 'आरसी 17' के लिए निर्देशक सुकमार के साथ फिर से जुड़ेंगे। सुकुमार ने पोस्ट साझा करते हुए फिल्म की आधिकारिक घोषणा भी की थी। वहीं अब इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर नई जानकारियां सामने आई हैं।
विज्ञापन

कुछ हफ्तों में शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
रिपोर्ट्स के अनुसार, सुकुमार के साथ राम चरण की फिल्म की शूटिंग अगले कुछ हफ्तों में शुरू हो जाएगी। सुकुमार-राम चरण की इस फिल्म को भी बड़े ही शानदार तरीके से लॉन्च किया गया था। वहीं अब इस फिल्म को लेकर ताजा जानकारी यह है कि इसकी स्क्रिप्ट का काम लगभग पूरा होने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म में अगल अवतार में नजर आएंगे राम चरण
खबर है कि सुकुमार के लेखन विभाग में लेखकों की एक टीम शामिल हो गई है और उन्होंने राम चरण के लिए एक बेहतरीन भूमिका लिखी है। खबर यह भी है कि सुकुमार ने इस फिल्म में राम चरण के लिए एक क्रेजी लुक तैयार किया है। यह फिल्म एक एक्शन ड्रामा है और इसे बड़े पैमाने पर बनाया जाएगा। खबर यह भी है कि इस फिल्म को भी दो भागों में बनाया जाएगा, लेकिन निर्माताओं के मुताबिक यह सिर्फ एक भाग वाली फिल्म है।

विज्ञापन

राम चरण की आने वाली फिल्में
वहीं बात करें राम चरण की आने वाली फिल्मों के बारे में तो 'गेम चेंजर' के साथ अभिनेता के पास 'आरसी 16' भी है। कुछ दिन पहले अभिनेता ने अपनी नई फिल्म 'आरसी 16' के पूजा समारोह के बाद जान्हवी कपूर के साथ तस्वीरें साझा की थीं। इस फिल्म का निर्देशन बुच्ची बाबू सना कर रहे हैं। इस फिल्म के जरिए जान्हवी कपूर और राम चरण पहली बार साथ काम कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed