{"_id":"662e1c97378e3142ad06c205","slug":"ram-charan-and-rajinikanth-grace-kamal-haasan-movie-indian-2-audio-launch-big-event-ever-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian 2: कमल हासन की इंडियन 2 के ऑडियो लॉन्च का होगा भव्य समारोह, राम चरण और रजनीकांत होंगे शामिल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Indian 2: कमल हासन की इंडियन 2 के ऑडियो लॉन्च का होगा भव्य समारोह, राम चरण और रजनीकांत होंगे शामिल
Sun, 28 Apr 2024 03:27 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Sun, 28 Apr 2024 03:27 PM IST
सार
कमल हासन की फिल्म इंडियन 2 के ऑडियो लॉन्च का भव्य आयोजन होगा, जिसमें साउथ के सुपरस्टार राम चरण और मेगास्टार रजनीकांत भी शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
फिल्म इंडियन 2
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कमल हासन और मशहूर निर्देशक शंकर शनमुगम की शानदार जोड़ी अब 'इंडियन 2' में एक साथ काम कर रही है। इस फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। इस फिल्म में काजल अग्रवाल मुख्य अभिनेत्री के रूप में नजर आएंगी। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के ऑडियो लॉन्च में शामिल होंगे टॉलीवुड के बड़े सितारे।
ऑडियो लॉन्च में होगा भव्य समारोह
फिल्म 'डंडियन 2' का ऑडियो लॉन्च 16 मई, 2024 को चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म के इस ऑडियो लॉन्चिंग का काफी भव्य समारोह होगा। इस मौके पर राम चरण, रजनीकांत के अलावा और भी कई हस्तियां शामिल हो सकती हैं। कमल हासन की फिल्म 'इंडियन 2' काफी समय से फैंस के अलावा सेलिब्रिटी के बीच में भी चर्चा का विषय बनी हुई है।
फिल्म का पहला गाना
कमल हासन की फिल्म 'इंडियन 2' 2024 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में कमल हासन सेनापति के रूप में नजर आएंगे। यह फिल्म 13 जून 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। हालांकि अभी तक इस फिल्म की रिलीज को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 'इंडियन 2' का पहला सिंगल ट्रैक 1 मई को रिलीज होने की संभावना है। 'इंडियन 2' का पहला ट्रैक 'थाथा वररू' बताया जा रहा है। इस ट्रैक के बोल सेनापति उर्फ इंडियन थाथा के रूप में कमल हासन की वापसी की घोषणा करेंगे।
विज्ञापन
फिल्म की स्टारकास्ट
'इंडियन 2' में कमल हासन के अलावा सिद्धार्थ, बॉबी सिम्हा, रकुल प्रीत सिंह, प्रिया भवानी शंकर, समुथिरकानी और अन्य कलाकार नजर आएंगे। इन सभी का फिल्म में अहम रोल है। इस फिल्म को लाइका प्रोडक्शंस और रेड जाइंट मूवीज मिलकर निर्माण कर रहे हैं। इस फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है। इस फिल्म की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Samantha Ruth Prabhu Birthday: राम चरण की पत्नी उपासना ने दी सामंथा को जन्मदिन की बधाई, लिखा- हॉटेस्ट मम्मी...