फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rakhi Sawant Reaction to the news of her getting summons for being part of samay raina show Indias Got Latent

Rakhi Sawant: 'हम तो व्हाइट कॉलर हैं, कोई गुनाह नहीं किया', साइबर सेल से मिले समन पर राखी सावंत की प्रतिक्रिया

Fri, 21 Feb 2025 07:14 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 21 Feb 2025 07:14 PM IST
सार

Rakhi Sawant: समय रैना के यूट्यूब शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' में विवादित टिप्पणी व अश्लील कंटेंट से जुड़े मामले में महाराष्ट्र साइबर सेल ने राखी सावंत को तलब किया है। इस पर उन्होंने प्रतिक्रिया दी है। राखी ने कहा कि उन्हें समन भेजे जाने का कोई मतलब नहीं है।

विज्ञापन
Rakhi Sawant Reaction to the news of her getting summons for being part of samay raina show Indias Got Latent
राखी सावंत - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने  महाराष्ट्र साइबर सेल से मिले समन पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें समन भेजे जाने का कोई मतलब नहीं, क्योंकि उन्होंने कोई गुनाह नहीं किया। समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' में रणवीर अल्लाहबादिया की विवादित व अभद्र टिप्पणी मामले में कई अन्य सितारे भी जांच के घेरे में हैं। आज शुक्रवार को महाराष्ट्र साइबर सेल ने अभिनेत्री राखी सावंत को तलब किया। राखी सावंत को महाराष्ट्र साइबर सेल ने 27 फरवरी को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है। इस पर राखी ने प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन

बोलीं- 'वीडियो कॉल करो, सारे सवालों के जवाब दूंगी'
राखी सावंत ने कहा, 'समन भेजने का मतलब नहीं है। आप मुझे वीडियो कॉल करो, मैं आपको सारे सवालों का जवाब देने को तैयार हूं। मैं एक आर्टिस्ट हूं, मुझे पैसे देकर शो में बुलाया गया। मैंने इंटरव्यू दिया है। मैंने तो किसी को गालियां भी दीं, तो मुझे समन भेजने का मतलब भी नहीं'।

India Got Latent: समय रैना की बढ़ी मुश्किलें, महाराष्ट्र साइबर सेल ने कॉमेडियन को भेजा दूसरा समन

विज्ञापन
विज्ञापन

'हमने कोई गुनाह नहीं किया'
राखी सावंत ने आगे कहा, 'जो 90-90 साल की महिलाओं के साथ रेप केस पेंडिंग हैं पांच-पांच और दस साल से पहले उन्हें सॉल्व कीजिए। मेरे पास तो आपके पास देने को पैसा भी नहीं। मैं तो दुबई में रहती हूं। कोई काम धंधा भी नहीं। पैसे भी नहीं दे पाऊंगी तो क्या करोगे मुझे बुलाकर? कोई फायदा नहीं। हमने तो कोई गुनाह नहीं किया। हम तो व्हाइट कॉलर हैं'। यह वीडियो विरल भियानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है।
 

 

 

 

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Viral Bhayani (@viralbhayani) द्वारा साझा की गई पोस्ट

विज्ञापन

यूजर्स ने किया ट्रोल
राखी सावंत की इस टिप्पणी पर यूजर्स उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'महाराष्ट्र साइबर सेल ने बिल्कुल सही किया। होना तो ये चाहिए कि राखी को समन न भेजा जाए, डायरेक्ट जेल भेजा जाए'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अभी से मुंबई पुलिस पर पैसा लेने का आरोप लगा रही हो। ऐसे शो में आप गई ही क्यों?'। बता दें कि 'इंडियाज गॉट लैटेंट' के एक एपिसोड में राखी सावंत भी बतौर मेहमान शिरकत करने पहुंची थीं।



Stand Up Comedians: हर्ष गुजराल से लेकर मुनव्वर फारूकी तक, फिल्मों में नजर आए ये स्टैंडअप कॉमेडियन्स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed