फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rakhi Sawant Made song Pardesiya by selling house Farah said rakhi are you crazy

Rakhi Sawant: राखी सावंत ने घर बेचकर बनाया था 'परदेसिया' का म्यूजिक वीडियो, फराह बोलीं - तू पागल है क्या?

Wed, 18 Sep 2024 04:31 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Wed, 18 Sep 2024 04:31 PM IST
सार

हाल ही में निर्देशक फराह खान राखी सावंत के दुबई वाले घर पहुंचीं थीं. इस दौरान उन्होंने फूड ब्लॉग बनाया और राखी से बहुत सारी बातें भी कीं। इस दौरान राखी को लेकर एक बड़ा खुलासा भी उन्होंने किया है। फराह ने बताया कि कैसे एक म्यूजिक वीडियो बनाने के लिए राखी ने अपना घर बेंच दिया था।

विज्ञापन
Rakhi Sawant Made song Pardesiya by selling house Farah said rakhi are you crazy
राखी सावंत फराह खान - फोटो : इंस्टाग्राम @rakhisawant2511

विस्तार

राखी सावंत अपने ह्यूमर के साथ कभी किसी प्रशंसक का मनोरंजन करने से पीछे नहीं रहती हैं। हाल ही में फराह खान राखी सावंत के घर अपने कुकिंग ब्लॉग के शूट के लिए गई थीं। इस दौरान फराह खान और राखी सावंत ने कई खुलासे किए हैं। फराह खान ने बताया कि निर्देशक-निर्माता ने बताया कि राखी सावंत ने अपने पहले म्यूजिक वीडियो में खुद को लॉन्च करने के लिए अपना घर बेच दिया था। आइए आपको बताते हैं क्या है ये दिलचस्प किस्सा।

विज्ञापन

Rakhi Sawant Made song Pardesiya by selling house Farah said rakhi are you crazy
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
अपना घर बेचकर बनाया था म्यूजिक वीडियो
फराह खान ने शूट के दौरान राखी से बात की। उन्होंने कहा, 'राखी तुझे याद है मैं हूं ना रिलीज होने के पहले तूने मुझे बोला था, मैडम में एक म्यूजिक वीडियो बना रही हूं और मैं अपने घर बेचकर वो म्यूजिक वीडियो को फाइनेंस करने वाली हूं। इस पर मैंने कहा था तू पागल है क्या, तू अपने पैसे क्यों लगा रही है?

Abdu Rozik: अब्दु रोजिक ने छह महीने बाद मंगेतर अमीरा से तोड़ी सगाई, सांस्कृतिक मतभेदों के कारण लिया यह फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन

Rakhi Sawant Made song Pardesiya by selling house Farah said rakhi are you crazy
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
हिट हो गया था राखी का म्यूजिक वीडियो
इसके जवाब में फराह खान ने कहा, 'और मैंने बोला था, तू पागल है क्या, तू अपने पैसे क्यों लगा रही है? लेकिन इस लड़की का दृढ़ विश्वास देखिए, उसने अपना घर बेच दिया... 'परदेसिया'... खुद का वीडियो, खुद को लॉन्च किया और वो म्यूजिक वीडियो सुपर डुपर हिट हो गया'। फैंस आज भी उनके वीडियो को काफी पसंद करते हैं।    

Oscars 2025: कान के बाद ऑस्कर में होगा पायल की 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' का दबदबा, फ्रांस की तरफ से हुई शॉर्टलिस्ट

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511)


विज्ञापन

Rakhi Sawant Made song Pardesiya by selling house Farah said rakhi are you crazy
राखी सावंत - फोटो : इंस्टाग्राम
शाहरुख खान ने की थी राखी सावंत की तारीफ
राखी सावंत ने कहा, 'शाहरुख जी ने भी बोला था तेरा बहुत अच्छा गाना आया था वो। (एक अच्छा म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ है)'  परदेसिया गाना साल 2004 में रिलीज हुआ था। यह गाना रिलीज के बाद काफी वायरल हुआ था और पार्टियों में खासतौर पर चलाया जाता था। फराह खान के निर्देशन में राखी ने फिल्म 'मैं हूं न' की शुरुआत की थी। फराह खान ने चुटकी लेते हुए कहा, 'और उसके बाद तू राखी सावंत बन गईं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed