फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   rajshri films production released one minute video of special moments of movie Hum Aapke Hain Koun

Hum Aapke Hain Koun: राजश्री ने सोशल मीडिया पर रिलीज कर दी पूरी फिल्म, देखिए पूरी कहानी सिर्फ एक मिनट में

Mon, 05 Aug 2024 04:00 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 05 Aug 2024 04:00 PM IST
सार

‘हम आपके हैं कौन’ की सिल्वर जुबली पर राजश्री प्रोडक्शन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म के महत्वपूर्ण पलों को एक मिनट में साझा किया है।
 

विज्ञापन
rajshri films production released one minute video of special moments of movie Hum Aapke Hain Koun
हम आपके हैं कौन - फोटो : एक्स @FilmHistoryPic

विस्तार

‘हम आपके हैं कौन’ को रिलीज हुए आज 30 साल हो गए हैं। फिल्म अपनी सिल्वर जुबली मना रही है। इस मौके पर राजश्री प्रोडक्शन ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म के महत्वपूर्ण पलों को एक मिनट में साझा किया है। या यूं कह लें कि एक मिनट में पूरी फिल्म ही दिखा दी है। फिल्म के 30 वर्ष पूरे होने पर यह निर्माताओं की ओर से प्रशंसकों को एक छोटा सा अनूठा उपहार है। 
विज्ञापन


एक मिनट में साझा की पूरी फिल्म
राजश्री फिल्म्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म के खास पलों से बनी एक वीडियो साझा की है। वीडियो की अवधि एक मिनट है। इस एक मिनट में आप फिल्म के उन सभी पलों का आनंद उठा सकते हैं, जिन्होंने आपके दिल को छुआ होगा। वीडियो पोस्ट करते हुए राजश्री ने लिखा, ‘हम आपके हैं कौन’ की 30वीं वर्षगांठ मना रहे हैं, तो आइए एक मिनट में पूरी फिल्म देखें, जिसने प्यार और त्याग को फिर से परिभाषित किया।
विज्ञापन

Abhishek Banerjee: जापानी मार्शल आर्ट में माहिर हैं अभिषेक बनर्जी, 'वेदा' और 'स्त्री 2' में आने वाले हैं नजर
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rajshri (@rajshrifilms)



पारिवारिक प्रेम की मिसाल है फिल्म
‘हम आपके हैं कौन’ उन पारिवारिक फिल्मों में से एक है, जिन्होंने परिवार और प्रेम संबंधों को भारतीय परंपरा के अनुसार परिभाषित किया है। फिल्म में सहज, सरल प्रेम और रिश्तों के उतार चढ़ाव को दिखाया है। यह फिल्म अपने समय की एक बड़ी हिट रही है। आज भी इस फिल्म को लेकर दर्शकों के दिल में एक अलग जगह है। 

संयुक्त परिवार के प्रेरित करती हैं फिल्में
‘हम आपके हैं कौन’ ने उस समय सिनेमाघरों में दस्तक दी, जब भारतीय समाज पर पश्चिमी सभ्यता का रंग चढ़ने लगा था। पश्चिमी सभ्यता ने वेशभूषा से लेकर खान-पान तक हमें प्रभावित करना शुरू कर दिया था। ऐसे समय में भारतीय संयुक्त परिवार की अवधारणा को मजबूत तरीके से इस फिल्म ने पर्दे पर प्रदर्शित किया। फिल्म ने शादी में होने वाली परंपराओं को मजबूती के साथ दिखाया। पारिवारिक भावना से ओत-प्रोत होने की वजह से इसने दर्शकों को खुद से प्रभावी ढंग से जोड़ा।
इन टीवी अभिनेत्रियों ने पति पर लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed