फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rajpal Yadav Remo Dsouza Kapil Sharma And Sugandha Mishra Gets Threat Email From Pakistan

Stars Threat: कपिल शर्मा, राजपाल यादव, सुगंधा-रेमो डिसूजो को जान से मारने की धमकी, पाकिस्तान से भेजा गया मेल

Thu, 23 Jan 2025 08:12 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 23 Jan 2025 08:12 AM IST
सार

Kapil Sharma Threat: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा और राजपाल यादव सहित कई चर्चित सितारों को जान से मारने की धमकी भरा ईमेल मिला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह पाकिस्तान से भेजा गया है।

विज्ञापन
Rajpal Yadav Remo Dsouza Kapil Sharma And Sugandha Mishra Gets Threat Email From Pakistan
राजपाल यादव, रेमो, सुगंधा मिश्रा, कपिल मिश्रा को मिला धमकी भरा ईमेल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा और राजपाल यादव को धमकी भरा ईमेल भेजा गया है। कथित रूप से यह ईमेल पाकिस्तान से भेजा गया है। इन दोनों स्टार्स के अलावा सुगंधा मिश्रा और रेमो डिसूजा को भी धमकी मिली है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है।

विज्ञापन

शुरुआती जांच में क्या पता चला?
एक्टर राजपाल यादव, कॉमेडियन कपिल शर्मा, सुगंधा मिश्रा और रेमो डिसूजा को मिले धमकी भरे ईमेल मामले में पुलिस ने एफआईआओर दर्ज कर ली है और जांच जारी है। इन सितारों को ईमेल भेजने वाले ने धमकी दी है कि अगर आठ घंटे में इन सितारों की तरफ से जवाब नहीं आया तो कार्यवाई करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक शुरुआती जांच में पता चला है कि धमकीभरा ईमेल पाकिस्तान से भेजा गया है।

यह खबर भी पढ़ें:
Box Office Report: कंगना की 'इमरजेंसी' की घटी कमाई, बॉक्स ऑफिस पर 'आजाद' और 'फतेह' की भी निकली हवा

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टार्स के करीबियों और परिवार को किया गया टारगेट
ईमेल में सिर्फ इन सितारों ही नहीं, बल्कि इनके करीबी और रिश्तेदारों को भी टारगेट किया गया है। मामले में मुंबई स्थित अंबोली पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस ने सेक्शन 351 (3) के तहत केस फाइल किया है। पुलिस जांच में ईमेल का आईपी एड्रेस पाकिस्तान है। फिलहाल इन सिातरों या उनके परिवार की तरफ से इस बारे में कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

यह खबर भी पढ़ें:
Saanand Verma: 'मैंने जीरो से शुरुआत की, कई-कई किलोमीटर पैदल चला हूं', बोले 'भाबी जी घर पर हैं' के सक्सेना जी

विज्ञापन

ईमेल में क्या कहा गया?
धमकी भरा ईमेल विष्णु नाम के शख्स ने भेजा है। इसमें कहा गया है कि 'हम यह सब किसी पब्लिसिटी स्टंट के तहत नहीं कर रहे हैं। हमारे पास तुम्हारी सारी एक्टिविटी की जानकारियां हैं। हम अगले 8 घंटों के अंदर आपसे तत्काल प्रतिक्रिया की उम्मीद करते हैं। अगर हमें कोई जवाब नहीं मिला तो हम मान लेंगे कि आप इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं-विष्णु'। पुलिस आईपी एड्रेस और अन्य तकनीकी जानकारी के आधार पर इसकी जांच में जुटी है।

यह खबर भी पढ़ें:
Oscars 2025: खत्म हो गया इंतजार, जानिए कब और कहां होंगे 97वें ऑस्कर के लिए नॉमिनेशन

इस मेल से भेजी गई धमकी
एक पुलिस अधिकारी ने आज गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि मनोरंजन जगत की हस्तियों को ईमेल के जरिए मिली धमकियों के बाद एफआईआर दर्ज की गई है। एक्टर राजपाल यादव को बीते वर्ष 14 दिसंबर को ईमेल भेजा गया। मेल में एक्टर, उनके परिवार और कपिल शर्मा को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई। शुरुआत जांच में पता चला है कि धमकी ईमेल आईडी-'don99284@gmail.com' के जरिए पाकिस्तान से भेजा गया है। जांच जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed