फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rajpal Yadav Get 100K subscribers On His YouTube Channel actor shares post says thanks to fans

तिहाड़ जेल से आने के बाद राजपाल यादव को मिली एक और खुशी; यूट्यूब चैनल से जुड़े इतने लोग, एक्टर ने जताया आभार

Sun, 05 Apr 2026 12:51 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Sun, 05 Apr 2026 12:51 PM IST
सार

Rajpal Yadav Post: अभिनेता राजपाल यादव ने एक्टिंग के साथ-साथ यूट्यूब पर भी पर्दापण किया है। उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया है, जिसके सदस्य अब लाखों की संख्या में हो गए हैं।

विज्ञापन
Rajpal Yadav Get 100K subscribers On His YouTube Channel actor shares post says thanks to fans
राजपाल यादव - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता राजपाल यादव बीते दिनों काफी मुश्किलों में रहे। चेक बाउंस से जुड़े एक मामले में उन्हें तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण करना पड़ा था। कई फिल्मी सितारे उनके सपोर्ट में आए और आर्थिक मदद दी। जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव वर्क मोड पर एक्टिव हो गए हैं। एक्टिंग के साथ-साथ बीते दिनों उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया था। अब इस चैनल के जरिए उन्होंने एक उपलब्धि हासिल की है।

विज्ञापन


यूट्यूब पर जुड़े इतने लोग
राजपाल यादव का यूट्यूब परिवार अब एक लाख सदस्यों का हो चुका है। एक्टर ने आज रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है और फैंस का आभार जताया है। उन्होंने बताया कि यूट्यूब पर उनके चैनल के एक लाख सब्सक्राइबर्स हो चुके हैं। वहीं, ढाई करोड़ व्यूज प्राप्त हो चुके हैं। 

विज्ञापन

राजपाल यादव ने जताया फैंस का आभार
राजपाल यादव ने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, '100K का यूट्यूब परिवार वो भी इतना जल्दी! क्या बात है! इतना सारा प्यार देने के लिए शुक्रिया। तैयार हूं आपको और भी ज्यादा एंटरटेन करने के लिए। इतने प्यार के लिए आप सभी का आभार'। बता दें कि राजपाल यादव ने 28 फरवरी को अपने यूट्यूब चैनल का एलान किया था। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rajpal Naurang Yadav (@rajpalofficial)


राजपाल यादव का वर्क फ्रंट
बता दें कि राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपये चेक बाउंस केस में जेल जाना पड़ा था। हालांकि, अंतरिम जमानत पर वे बाहर आ गए थे। बीते गुरुवार 02 अप्रैल को इस मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई हुई थी। हाई कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। राजपाल यादव के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे फिल्म 'भूत बंगला' में नजर आएंगे। अक्षय कुमार अभिनीत यह फिल्म 16 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसके अलावा वे फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में भी नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed