फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   yash character ravana rise video released from ranbir kapoor film ramayan

रामायण: शिव भक्ति में डूबा दिखा रावण, तांडव कर यश ने दिखाई लंकेश की पहली झलक, देखें नया वीडियो

Wed, 21 Oct 2026 12:26 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Wed, 21 Oct 2026 12:26 PM IST
सार

Film Ramayan Ravana Rise Video: फिल्म ‘रामायण’ से दशहरे के त्यौहार पर रावण के किरदार की विशेषताओं से पर्दा उठाया गया। इस वीडियो में लंका पर राज करने से पहले लंकेश की शिव के प्रति भक्ति, तपस्या को दिखाया गया। इस किरदार में एक्टर यश पूरी तरह से अपने रोल में डूबे दिखाई दिये। 

विज्ञापन
yash character ravana rise video released from ranbir kapoor film ramayan
फिल्म 'रामायण' में यश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म ‘रामायण’ के मेकर्स ने दशहरा को मौके पर अभिनेता यश को रावण के रूप में प्रस्तुत किया। रावण की शिव भक्ति पर आधारित इस वीडियो में  फिल्म की रिलीज से पहले उनके किरदार के अलग-अलग रंगों को दिखाया गया है। 

विज्ञापन

दशहरा पर सामने आई रावण की झलक 
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में अभिनेता यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म निर्माताओं ने दशहरा के अवसर पर उनके किरदार की नई झलक फैंस को दिखाई है। इस वीडियो को हिंदी में 'राइज ऑफ असुर' शीर्षक दिया गया है। इसमें यश बिल्कुल ही अलग अंदाज में दिख रहे हैं। इस गाने का संगीत ए आर रहमान ने दिया है, डॉ. कुमार विश्वास ने गीत लिखे हैं और विशाल ददलानी ने हिंदी संस्करण को अपनी आवाज दी है।

विज्ञापन
Trending Videos

yash character ravana rise video released from ranbir kapoor film ramayan
फिल्म 'रामायण' में यश - फोटो : सोशल मीडिया

शिव की भक्ति में लीन रावण
इस वीडियो की शुरूआत रावण द्वारा अपनी हथेली को कटार से काटने और फिर माथे पर त्रिपुंड तिलक लगाने से होती है, क्योंकि वह अनुष्ठान के लिए तैयार हो रहा होता है। भगवान शिव की विशाल प्रतिमा के समक्ष आरती करने के बाद, वह तांडव नृत्य शुरू करता है, जिससे सीन में एक अलग ही एनर्जी दिखाई दी। इसे देखकर फैंस को यश की अपने किरदार के प्रति तैयारी का अंदाजा होता है। 

विज्ञापन

yash character ravana rise video released from ranbir kapoor film ramayan
फिल्म 'रामायण' में यश - फोटो : सोशल मीडिया

शिव तांडव में दिखा दम 
फिल्म ‘रामायण’ के पहले भाग में लंकेश बनने के पहले उसकी भक्ति और पराक्रम को दिखाया गया है। इस एक मिनट 55 सेकंड में रावण के रूप में यश काफी प्रभावशाली नजर आए। भगवान शिव के प्रति रावण के समर्पण को दिखाने के लिए शिव तांडव स्तोत्रम की धुन पर वह नृत्य करते दिखाई देते हैं।
 

विज्ञापन

yash character ravana rise video released from ranbir kapoor film ramayan
अभिनेता यश - फोटो : यूट्यूब ग्रैब@ World Of Ramayana
यश और एक्शन का पुराना नाता 
कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार यश, नितेश तिवारी की आने वाली फिल्म 'रामायण' में रावण की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे। 'केजीएफ' में अपने दमदार अंदाज से पहचान बनाने वाले यश को रावण के रूप में देखने के लिए दर्शकों पहले से ही काफी उत्साहित हैं। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे। यश का यह किरदार रावण की शक्ति, महत्वाकांक्षा और अहंकार को किस तरह प्रस्तुत करेगा, यह देखना दिलचस्प होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed